हमीरपुर 19 अक्तूबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने जनसमस्या निवारण अभियान के तहत सोमवार को ग्राम पंचायत नारा के गांव नारा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि गांव के लिंक रोड को पक्का करने और सोलर लाइटें लगाने के लिए शीघ्र ही धनराशि मंजूर कर दी जाएगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को लिंक रोड को पक्का करने का ऐस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि गांव में पैदल पुल के निर्माण, वोल्टेज समस्या के स्थायी समाधान और पेयजल की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने के लिए भी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ग्रामीण क्षेत्रों के चहुमुखी विकास के लिए कई सराहनीय योजनाएं आरंभ की हैं। विशेषकर, किसानों, बागवानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती से तैयार की जाने वाली गेहूं, मक्की और हल्दी के लिए अलग से उच्च दाम निर्धारित किए हैं। गाय और भैंस के दूध के दामों में भी रिकॉर्ड वृद्धि की गई है। एचपीशिवा परियोजना के माध्यम से प्रदेश के निचले क्षेत्रों में भी फलों की खेती को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि साढे तीन वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री ने जिला हमीरपुर के लिए अरबों रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं- बस स्टैंड, मेडिकल कालेज, डेंटल कालेज, नर्सिंग कालेज, अलाइड हेल्थ सर्विसेज कालेज, डेडिकेटड साइंस कालेज और अन्य संस्थान मंजूर किए हैं।

इस अवसर पर पंचायत प्रधान सोनू, बीडीसी सदस्य मीना कुमारी, पंचायत सदस्य प्रेम चंद, महिला मंडल प्रधान विजया कुमारी, स्थानीय निवासी जोगिंद्र सिंह, अश्वनी कुमार, कैप्टन जसवंत सिंह, विक्रम सिंह, अशोक वर्मा और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।