सरकार को अग्रोहा कके विकास के लिए विशेष पैकेज देना चाहिए- बजरंग गर्ग

सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार अग्रोहा क्षेत्र को ग्लोबल सिटी बनानी चाहिए- बजरंग गर्ग

सरकार अग्रोहा क्षेत्र को ग्लोबल सिटी बनती है तो देश का उद्योगपति अरबों रुपए का पूंजी निवेश करने को तैयार है- बजरंग गर्ग

सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार अग्रोहा को उपतहसील बनाना चाहिए- बजरंग गर्ग

केंद्रीय रेल मंत्रियों ने अनेकों बार अग्रोहा, फतेहाबाद, सिरसा को रेलवे लाइन से जोड़ने की घोषणा के बावजूद काम का ना होने से जनता में भारी नाराजगी है- बजरंग गर्ग

केंद्रीय रेल बजट में अग्रोहा-फतेहाबाद-सिरसा रेलवे लाइन से जोड़ने की घोषणा के बावजूद एक ईट तक नहीं लगी है- बजरंग गर्ग

सरकार को झूठी घोषणा करने की बजाय अग्रोहा को रेलवे लाइन से जोड़ने का काम तुरंत शुरू करना चाहिए- बजरंग गर्ग

अग्रोहा धाम वार्षिक मेले में हिमाचल के महामहिम राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता मुख्य अतिथि होगें- बजरंग गर्ग

हिसार, 19.10.26-- अग्रवाल समाज के प्रतिनिधियों की मीटिंग अग्रोहा‌ धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में अग्रोहा धाम की इकाई का विस्तार व अग्रोहा धाम वार्षिक मेले बाबत विचार किया गया।

अग्रोहा‌ धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को अग्रोहा के विकास के लिए विशेष पैकेज देना चाहिए। सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार अग्रोहा क्षेत्र को ग्लोबल सिटी बनानी चाहिए अगर सरकार अग्रोहा क्षेत्र को ग्लोबल सिटी बनती है तो देश का उद्योगपति अरबों रुपए का पूंजी निवेश करने को तैयार है। इससे अग्रोहा, आदमपुर, फतेहाबाद, भट्टू,‌ भूना, हिसार, बरवाला आदि क्षेत्र में बहुत ज्यादा विकास होगा और लाखों लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे व्यापार, उद्योग व रोजगार के नए-नए अवसर पैदा होगें। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को अपनी घोषणा के अनुसार अग्रोहा को उपतहसील बनाना चाहिए। अग्रोहा में उपतहसील ना होने के कारण जनता को बड़ी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा में ना रेलवे, ना ही बस अड्डे की सुविधा है। केंद्रीय रेल मंत्रियों ने अनेकों बार अग्रोहा, फतेहाबाद, सिरसा को रेलवे लाइन से जोड़ने की घोषणा के बावजूद काम ना होने से जनता में भारी नाराजगी है जबकि केंद्रीय रेल बजट में अग्रोहा-फतेहाबाद-सिरसा रेलवे लाइन से जोड़ने की घोषणा के बावजूद एक ईट तक नहीं लगी है। सरकार को झूठी घोषणा करने की बजाय अग्रोहा को रेलवे लाइन से जोड़ने का काम तुरंत शुरू करना चाहिए।

बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम में 25 अक्टूबर को 43 वां विशाल वार्षिक मेला लगेगा। जिसमें देश भर से भारी संख्या में लोग भाग लेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिमाचल के महामहिम राज्यपाल श्री कविन्द्र गुप्ता होगें।

इस अवसर पर अग्रवाल सभा प्रधान घीसाराम जैन, प्रदेश सचिव गौरव सिंगला, युवा प्रधान अमित गोयल, संरक्षक तरसेम गोयल, सरपंच जगत अग्रवाल, राजेश गर्ग, निरंजन बंसल, कमल बंसल, लीलाधर गर्ग, रामविलास गर्ग, सुशील गर्ग, सुशील गर्ग, महिला उप प्रधान रीना गोयल, सचिव प्रिया अग्रवाल आदि प्रतिनिधि मौजूद रहे।