हमीरपुर 18 अक्तूबर। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने ग्राम पंचायत जंगल रोपा के गांव कुसवाड़ का दौरा करके स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रियाला-बुरनाड़ सड़क, गांव सस्त्र की सड़क, किरवीं-दरोड़ सड़क और चोकड़ी से मान चंद के घर तक की सड़क के निर्माण एवं अपग्रेडेशन के लिए शीघ्र ही बजट उपलब्ध करवा दिया जाएगा। सुनील शर्मा बिट्टू ने इन सड़कों के एस्टीमेट और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के लिए मौके पर ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि गांव कुसवाड़ के मोक्षधाम के रास्ते की मरम्मत भी करवाई जाएगी।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला हमीरपुर के चहुमुखी विकास के लिए बजट की कोई कमी नहीं रखी है। उन्होंने जिला के लिए मेडिकल कालेज, डेंटल कालेज, नर्सिंग कालेज, अलाइड हेल्थ सर्विसेज कालेज, मातृ-शिशु अस्पताल, कैंसर केयर संस्थान, रोबोटिक सर्जरी और कई अन्य अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री ने हमीरपुर को प्रदेश का सबसे बड़ा बस अड्डा, हैलीपोर्ट और प्रदेश का पहला डेडिकेटड साइंस कालेज भी दिया है। कई विभागों, बोर्डों और निगमों के राज्य स्तरीय कार्यालय भी हमीरपुर में स्थापित किए गए हैं। इससे जिला हमीरपुर को नई पहचान मिली है।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि वह हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव में जाकर जनसमस्याओं का पता लगाकर उनका निवारण सुनिश्चित करवा रहे हैं।
इससे पहले, कुसवाड़ पहुंचने पर स्थानीय प्रधान करतार चंद, ब्रह्म दास, कर्म सिंह, बाबू राम, नसीबो बेगम, अली मोहम्मद, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य मुश्ताक मोहम्मद, बांकू राम, शेर मोहम्मद, जमील, अली, बिलाल और अन्य गणमान्य लोगों ने सुनील शर्मा बिट्टू का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया तथा उन्हें गांव की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से अवगत करवाया।