हिसार, 18.10.26-- वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की मीटिंग अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में अग्रोहा धाम में लगने वाले वार्षिक मेले पर विचार किया गया। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने पूजा पाठ करने के उपरांत संबोधित करते हुए कहा कि अग्रोहा धाम में 25 अक्टूबर को लगने वाला विशाल वार्षिक मेला हर दृष्टिकोण से ऐतिहासिक होगा। मेले की तैयारियां जोरों पर चल रही है। अग्रोहा धाम मेले की व्यवस्था संभालने के लिए 700 सेवादारों की ड्यूटी लगाई गई है। मेले में सभी मंदिरों में दर्शन, खान-पान के पंडाल, अप्पू घर, अनेकों संचालित झांकियां, पार्किंग, जूता सेवा व पानी की व्यवस्था, ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रेड फेयर मेला, मेडिकल सुविधा, सम्मेलन पंडाल, शक्ति सरोवर स्नान, आदि की व्यवस्था के लिए अलग-अलग ड्यूटी लगाई गई है।
बजरंग गर्ग ने कहा कि मेले में हिमाचल के महामहिम राज्यपाल श्री कविन्द्र गुप्ता, हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल, पंजाब के मंत्री वीरेंद्र गोयल, हिसार विधायका सावित्री जिंदल, पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ सुभाष चंद्रा, जगतगुरु कुमार स्वामी, भजन गायक मासूम शर्मा व अंजली द्विवेदी आदि लोग मेले में भाग लेंगे। बजरंग गर्ग ने कहा कि मेले में मुख्य कार्यक्रम सम्मेलन व संस्कृतिक कार्यक्रम दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक रहेगा। 25 अक्टूबर को प्रातः 5:00 बजे शक्ति सरोवर स्नान, 7:00 बजे सभी मंदिरों में आरती, 8:00 बजे भव्य महिला क्लश यात्रा, 9:00 बजे छप्पन भोग व सवामणि, 10:15 बजे ध्वजारोहण, 12:00 बजे सम्मेलन व संस्कृतिक कार्यक्रम का विशाल कार्यक्रम होगा। मेले की हर प्रकार की व्यवस्था सुचारू रूप से की गई है।
इस अवसर पर एनके गोयल, दीपक गर्ग,पवन गर्ग, ऋषि राज गर्ग, चूड़ियां राम गोयल, अनंत अग्रवाल, सत्यपाल अग्रवाल, अनिल सिंगला,आनंद गोयल, राजेंद्र बंसल, निरंजन गोयल, अभिमन्यु बंसल, ईश्वर गोयल, रवि सिंगला,आशीष सिंगला, ब्रह्मानंद गोयल, गौरव सिंगला, पवन बंसल आदि प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद रहे।