बिलासपुर, 12 अक्तूबर: नगर व ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक और औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी आगामी 13 से 15 अक्तूबर तक घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे।
इस बारे जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राजेश धर्माणी 13 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घुमारवीं में केंद्रीय विद्यालय जबकि 14 अक्तूबर को प्रातः 10 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पनोह के विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। इसी तरह 14 अक्तूबर को दोपहर 1 बजे सेरीकल्चर संस्थान घुमारवीं में हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षित महिलाओं को चैक एवं प्रमाणपत्रों का वितरण करेंगे।
उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री 15 सितम्बर को प्रातः 9ः30 बजे राजकीय उच्च विद्यालय चुवाड़ी जबकि दोपहर 12ः30 बजे राजकीय उच्च विद्यालय टकरेड़ा के विद्यार्थियों के साथ संवाद करेंगे। तकनीकी शिक्षा मंत्री 16 अक्तूबर को जिला मंडी तथा 17 अक्तूबर को जिला कांगड़ा के प्रवास पर रहेंगे।