महाराजा अग्रसेन अग्रवाल समाज के ही नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता की प्रेरणा स्रोत थे- बजरंग गर्ग

महाराजा अग्रसेन ने समानता, सामाजिक न्याय,भाईचारे और जनकल्याण का संदेश दिया- बजरंग गर्ग

महाराजा अग्रसेन के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांत जरूरतमंद को हर घर से एक ईंट व एक मुद्रा देने का था- बजरंग गर्ग

महाराजा अग्रसेन ने समाज को व्यापार, उद्योग, ईमानदारी व सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी- बजरंग गर्ग

अग्रवाल समाज शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है- बजरंग गर्ग

देश व विदेश में रहने वाले वैश्य समाज के व्यक्तियों को महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों पर चलकर समाज की मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए- बजरंग गर्ग

अग्रोहा धाम में 25 अक्टूबर को विशाल वार्षिक मेले में देश व प्रदेश से भारी संख्या में लोग भाग लेंगे - बजरंग गर्ग

हिसार, 10.10.26- - अग्रोहा धाम में महाराजा अग्रसेन जयंती पर हवन-पूजन, भंडारा व माला अर्पण का भव्य कार्यक्रम अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग के नेतृत्व में किया गया। जिसमें भारी संख्या में समाज के व्यक्तियों ने भाग लिया। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन अग्रवाल समाज के ही नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता की प्रेरणा स्रोत थे। महाराजा अग्रसेन ने समानता, सामाजिक न्याय,भाईचारे और जनकल्याण का संदेश दिया। उन्होंने ऐसी व्यवस्था का मार्ग दिखाया जिसमें हर व्यक्ति को सम्मान मिले और कोई भी व्यक्ति स्वयं को असहाय या उपेक्षित महसूस ना करें। बजरंग गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांत जरूरतमंद को हर घर से एक ईंट व एक मुद्रा देने का था। यही सिद्धांत आज भी सामाजिक एकता, आर्थिक सहयोग और जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज को व्यापार, उद्योग, ईमानदारी, परिश्रम व सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। श्री गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श को जन-जन तक पहुंचाना और युवा पीढ़ी को उनके आदर्शों से जोड़ना बेहद जरूरी है। अग्रवाल समाज शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार, सामाजिक सेवा और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। देश व विदेश में रहने वाले वैश्य समाज के व्यक्तियों को महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों पर चलकर समाज की मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए। बजरंग गर्ग ने महाराजा अग्रसेन जयंती पर महाराजा अग्रसेन को माला अर्पण करके याद किया। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम में 25 अक्टूबर को विशाल वार्षिक मेले में देश व प्रदेश से भारी संख्या में लोग भाग लेंगे और मेला हर दृष्टिकोण ऐतिहासिक होगा।

इस अवसर पर मनीष गर्ग पंजाब, अमित जैन मध्य प्रदेश, बिहारी लाल मित्तल हनुमानगढ़, अनिल अग्रवाल मुरादाबाद, निर्मल अग्रवाल दिल्ली, नितेश अग्रवाल मोहाली, निशांत अग्रवाल फिरोजाबाद, जगदीश प्रसाद अग्रवाल जयपुर, नीतिश गुप्ता गाजियाबाद, महेश अग्रवाल मथुरा, सीताराम सिंगल, ऋषि राज गर्ग, पवन गर्ग हिसार, महेंद्र गोयल भुना, शुभम गर्ग, केशव बंसल, तरुण गर्ग, ईश्वर सेठ, रवि सिंगला,प्रेम गोयल, विजय मित्तल,संदीप कुमार,हरीश शर्मा महेंद्र शर्मा, अरुण गोयल आदि भक्ति भारी संख्या में भाग लिये।