वैश्य समाज में हमेशा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है- बजरंग गर्ग
े
महाराजा अग्रसेन ने जरूरतमंद को ऊंचा उठाते हुए समाजवाद को बढ़ावा दिया- बजरंग गर्ग

वैश्य समाज के प्रतिनिधियों ने व्यापार व उद्योग जगत में देश का नाम विश्व स्तर पर चमकने का काम किया है- बजरंग गर्ग

वैश्य समाज महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलकर सामाजिक व धार्मिक कार्यों में रात दिन लगा हुआ है- बजरंग गर्ग

महाराजा अग्रसेन ने अपने राज्य में सबसे पहले पशु बली पर रोक लगाने का काम किया- बजरंग गर्ग

व्यापार व उद्योग के विस्तार से देश व प्रदेश में रोजगार व राजस्व में बढ़ोतरी होती है- बजरंग गर्ग

सरकार को व्यापारी व उद्योगपतियों को बेहतर सुविधाएं देनी चाहिए- बजरंग गर्ग

अग्रोहा धाम टीलें की खुदाई का काम जो बन्द पड़ा है उसे तुरंत प्रभाव से सरकार को चालू करना चाहिए - बजरंग गर्ग

अग्रोहा धाम में 30 करोड़ की लागत से महाराजा अग्रसेन के नाम पर दो म्यूजियम बना रहे हैं- बजरंग गर्ग

हिसार, 02.1026- - वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की अवश्यक मीटिंग अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारणी अध्यक्ष बजरंग गर्ग कि अध्यक्षता में हुई। जिसमें वैश्य समाज की समस्याओं पर विचार किया गया। बजरंग गर्ग ने उपस्थित प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वैश्य समाज के प्रतिनिधियों ने व्यापार व उद्योग जगत में देश का नाम विश्व स्तर पर चमकने का काम किया है। वैश्य समाज के लोगों ने व्यापार व उद्योग को बढ़ावा देने के साथ-साथ शिक्षा, चिकित्सा एवं सामाजिक धार्मिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान है। अग्रोहा धाम टीलें की खुदाई का काम जो बन्द पड़ा है उसे तुरंत प्रभाव से सरकार को चालू करना चाहिए। अग्रोहा धाम में 30 करोड़ की लागत से महाराजा अग्रसेन के नाम पर दो म्यूजियम बन रहे हैं। अग्रोहा धाम में करोड रुपए की लागत से विशाल ऑडिटोरियम बन रहा है। वैश्य समाज हमेशा जरूरतमंद की मदद करने देश व प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने में हमेशा ही आगे रहा है। वैश्य समाज महाराजा अग्रसेन के आदर्शों पर चलकर सामाजिक व धार्मिक कार्यों में रात दिन लगा हुआ है। महाराजा अग्रसेन ने जरूरतमंद को ऊंचा उठाते हुए समाजवाद को बढ़ावा दिया। महाराजा अग्रसेन ने अपने राज्य में सबसे पहले पशु बली पर रोक लगाने का काम किया और जीव हत्या पर रोक का संदेश दिया था। बजरंग गर्ग ने कहा कि वैश्य समाज ने हमेशा देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। छोटे व्यापारी से लेकर बड़े उद्योगपति तक समाज के लोगों में रोजगार के अवसर पैदा किया है और लाखों परिवारों को आर्थिक रूप से मजबूत करने में योगदान दिया है। व्यापार व उद्योग के विस्तार से देश व प्रदेश में रोजगार व राजस्व में बढ़ोतरी होती है। सरकार को भी व्यापारी व उद्योगपतियों को बेहतर सुविधाएं देनी चाहिए और छोटे व माध्यम व्यापारियों को प्रोत्साहित करने की दिशा में कदम उठाने चाहिए। ताकि व्यापार व उद्योग के माध्यम से लाखों बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम में शरद पूर्णिमा पर 25 अक्टूबर को राष्ट्रीय स्तर पर विशाल वार्षिक मेला लगेगा। जिसमें देश व प्रदेश से भारी संख्या में लोग भाग लेंगे। मेले में पूर्व राज्यसभा सांसद सुभाष चंद्रा, हरियाणा निकाय मंत्री विपुल गोयल, पंजाब मंत्री वीरेंद्र गोयल, प्रमुख उद्योगपति व विधायिका सावित्री जिंदल आदि मंत्री प्रमुख समाजसेवी मेले में भाग लेंगे। इस मीटिंग में दीपक गर्ग, एन के गोयल, ऋिषी गर्ग बुडाकियां, सरेन्द्र बागड़ी, अनिल सिंगला, अनिल तनेजा, अभिमन्यु बंसल, राहुल गर्ग, संजन गुप्ता, रविन्द्र कुमार, दिवेंद्र गर्ग, बजरंग गंगवा, ओम प्रकाश गोदारा, प्रतीक बंसल, संजय मित्तल, गजानन्द गर्ग, अजय सिंगल, रवि सिंगला आदि प्रतिनिधियों ने अपने सुक्षाव रखे।