शुक्रवार से हरियाणा के दौरे पर निकलेंगे जेजेपी प्रमुख डॉ अजय सिंह चौटाला
October 01, 2026 06:30 PM
चंडीगढ़, 1 अक्टूबर। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला शुक्रवार 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर प्रदेशव्यापी जनजागरण अभियान 'चौटाला से चंडीगढ़' की शुरुआत करेंगे। यह प्रदेशव्यापी अभियान डबवाली हलके के गांव चौटाला से आरंभ होकर प्रदेश के सभी 90 हलकों से होता हुआ चंडीगढ़ में संपन्न होगा।
इस प्रदेशव्यापी जनजागरण अभियान के तहत एक तरफ जहां डॉ अजय सिंह चौटाला पार्टी की नीतियों और संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे तो वहीं मौजूदा भाजपा सरकार की विफलताओं को भी उजागर करेंगे। इस दौरान जेजेपी प्रमुख प्रदेशवासियों से रूबरू होंगे और उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे। आज मौजूदा भाजपा सरकार से जैन-जी, अल्फा से लेकर बुढ़ापा पेंशन लेने वाले बुजुर्गों तक सभी वर्ग परेशान है। इतना ही नहीं न तो समय पर किसानों की फसलें खरीदी जा रही और न ही उन्हें फसलों का उचित दाम मिल रहा। जेजेपी अध्यक्ष डॉ चौटाला के कार्यक्रमों के अनुसार 2 अक्टूबर को शाम पांच बजे चौटाला गांव में एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जेजेपी द्वारा इसी तरह आगामी कार्यक्रम की भी जल्द चरणबद्ध तरीके से घोषणाएं की जाएगी।
For further display of news in English with photographs in JPG file on "indianewscalling.com"
CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director
Location: 585, Shantivan Housing Coop Society,
Sector-48 A, Chandigarh-160047
Ph: 0172-4620585 , Mobiles: 09217737625 & 9877215655
Email: mmk.vvi@gmail.com & mmkhanna585@yahoo.com
Share this News/Article on Facebook Share this News/Article on Facebook