सरकार को अग्रोहा को विकसित करने के लिए कठोर कदम उठाने चाहिए - बजरंग गर्ग

सरकार को अपने वादे के अनुसार अग्रोहा में टैक्सटाइल हब व इंडस्ट्रियल जोन बनाना चाहिए - बजरंग गर्ग

महाराजा अग्रसेन ने जरूरतमंद को ऊंचा उठाने के लिए एक ईंट एक मुद्रा हर घर से देने की परंपरा लागू की थी - बजरंग गर्ग

अग्रोहा धाम के नेतृत्व में देश व प्रदेश के वैश्य समाज पहले से ज्यादा मजबूत किया जाएगा - बजरंग गर्ग

अग्रोहा धाम में 25 अक्टूबर को 43 वां विशाल वार्षिक मेले का आयोजन होगा - बजरंग गर्ग

सरकार को अपने वादे के अनुसार अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कैंसर हॉस्पिटल की मंजूरी देनी चाहिए - बजरंग गर्ग

सरकार को अग्रोहा के विकास के लिए पर्यटन स्थल बनाना चाहिए - बजरंग गर्ग

हिसार, 01.10.26- - वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की मीटिंग अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में नारनौंद में हुई। मीटिंग मे मुख्य अतिथि बजरंग गर्ग का स्वागत किया गया। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार को अग्रोहा को विकसित करने के लिए कठोर कदम उठाने चाहिए। सरकार को अपने वादे के अनुसार अग्रोहा में टैक्सटाइल हब व इंडस्ट्रियल जोन बनाना चाहिए ताकि लाखों लोगों को रोजगार मिल सके।सरकार को अपने वादे के अनुसार अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कैंसर हॉस्पिटल की मंजूरी देनी चाहिए। सरकार को अग्रोहा के विकास के लिए पर्यटन स्थल बनाना चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने जरूरतमंद को ऊंचा उठाने के लिए एक ईंट एक मुद्रा हर घर से देने की परंपरा लागू की थी। ताकि गरीब व्यक्ति ईंट से अपना मकान बनाकर रह सके और मुद्रा से व्यापार करके अपने परिवार का अच्छे ढंग से पालन पोषण कर सके। हम सबको एकजुट होकर जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करनी चाहिए। महाराजा अग्रसेन जी ने समाज में किसी भी व्यक्ति को अकेला ना छोड़ने और जरूरतमंद व्यक्तियों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ने की प्रेरणा दी थी। जबकि समाज के संपन्न लोगों को आगे आकर जरूरतमंद परिवारों, गरीब विद्यार्थियों, बेरोजगार युवाओं तथा आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करनी चाहिए। ताकि कोई भी परिवार आर्थिक मजबूरी के कारण पीछे ना रह जाए समाज की मुख्य ताकत एक दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े होने में है। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम के नेतृत्व में देश व प्रदेश के वैश्य समाज पहले से ज्यादा मजबूत किया जाएगा अग्रोहा धाम में 25 अक्टूबर को 43 वां विशाल वार्षिक मेले का आयोजन होगा जिसमें देश के कोने-कोने से लाखों लोग भाग लेंगे।

इस अवसर पर व्यापार मंडल प्रधान राजवीर जैन, युवा राष्ट्रीय संयोजक अनंत अग्रवाल, प्रदेश सहसचिव निरंजन गोयल, युवा प्रदेश प्रभारी राहुल गर्ग, ‌देवेंद्र व्यास, राकेश गर्ग, सुरेंद्र जिंदल, प्रकाश मित्तल, बजरंग लाल गर्ग,राकेश मिगलानी, सुभाष जांगड़ा, मुकेश मदन सुनील, आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें