पक्का भरो, मटाहणी, हीरानगर, नडियाणा में 2 को बंद रहेगी बिजली
हमीरपुर 01 अक्तूबर। विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के अंतर्गत केंद्रीय विद्यालय के पास ट्रांसफॉर्मर एवं एचटी लाइन को बदलने के कार्य के चलते 2 अक्तूबर को हीरानगर, केंद्रीय विद्यालय, नडियाणा, गंदा नौण, पक्का भरो, कृष्णानगर, श्यामनगर, गोपालनगर, गुरुकुल स्कूल, हिम अकादमी स्कूल, घरियाणा मसंदा, न्यायिक अधिकारी आवास, मटाहणी और आस-पास के क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर बाद 2 बजे तक बिजली बंद रहेगी।
सहायक अभियंता सौरभ राय ने बताया कि अगर 2 अक्तूबर को मौसम खराब रहा तो ट्रांसफॉर्मर एवं एचटी लाइन को बदलने का कार्य 4 अक्तूबर को किया जाएगा। उन्हांेने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।