महाराजा अग्रसेन ने समाज को आपसी भाईचारे, समानता व सेवा का संदेश दिया था- बजरंग गर्ग
वैश्य समाज ने सदैव देश की आर्थिक प्रगति, सामाजिक सेवा, शिक्षा, चिकित्सा एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए योगदान दिया है- बजरंग गर्ग
समाज की नई पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों एवं विचारधारा के साथ ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जाएगा- बजरंग गर्ग
अग्रोहा धाम में 25 अक्टूबर को वार्षिक मेले में देश व प्रदेश से भारी संख्या में लोग भाग लेंगे -बजरंग गर्ग
अग्रोहा महाराजा अग्रसेन की सदियों पुरानी राजधानी एवं धर्मनगरी है- बजरंग गर्ग
हिसार, 29.09.26-- वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की मीटिंग अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में अग्रोहा धाम वार्षिक मेले की तैयारी व संगठन को मजबूत करने पर विचार किया गया। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि अग्रोहा धाम में 25 अक्टूबर को विशाल वार्षिक मेला ऐतिहासिक होगा। अग्रोहा धाम में 25 अक्टूबर को वार्षिक मेले में देश व प्रदेश से भारी संख्या में लोग भाग लेंगे। मेले में जगतगुरु महाब्रह्मऋषि श्री कुमार स्वामी, प्रसिद्ध व सम्मानित कलाकार मासूम शर्मा, भजन गायिका अंजलि द्विवेदी के साथ-साथ अनेकों मंत्री, सामाजिक,धार्मिक व प्रमुख उद्योगपति भाग लेंगे। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा महाराजा अग्रसेन की सदियों पुरानी राजधानी एवं धर्म नगरी है। जिसके साथ देश की जनता की आस्था जुड़ी हुई है। महाराजा अग्रसेन ने समाज को आपसी भाईचारे, समानता व सेवा का संदेश दिया था। अग्रोहा धाम का इतिहास एवं धार्मिक महत्व देशभर के वैश्य समाज के लिए आस्था का केंद्र है। बजरंग गर्ग ने कहा कि अग्रोहा धाम को देश के प्रमुख धार्मिक, सामाजिक एवं ऐतिहासिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए समाज लगा हुआ है। वैश्य समाज ने सदैव देश की आर्थिक प्रगति, सामाजिक सेवा, शिक्षा, चिकित्सा एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए योगदान दिया है। समाज की नई पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों एवं विचारधारा के साथ ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जाएगा ताकि नई पीढ़ी महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों पर चलकर ज्यादा से ज्यादा राष्ट्र व जनता की सेवा में अपना योगदान दे सकें।
इस अवसर पर एनके गोयल,दीपक गर्ग झज्जर वाले, विनोद गुप्ता, ऋषि राज गर्ग, संजय डालमिया, सत्यपाल अग्रवाल,अनिल सिंगला मंगाली वाले, मांगेराम रालवासिया, सज्जन गुप्ता, राजेंद्र बंसल, वीरेंद्र गुप्ता, अजय सिंगला, सुरेंद्र बागड़ी, अनिल तनेजा, बजरंग बंसल, देवेंद्र गर्ग, रवि सिंगला, निरंजन गोयल, अभिनव बंसल, दुनी चंद गोयल, मोहित बंसल, देवेंद्र गर्ग, रविंद्र कुमार आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।