ऊना, 12 सितंबर। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज व्यवसायिक प्रोत्साहन केंद्र गोंदपुर बुल्ला में लोगों की समस्याएं सुनीं और जरूरतमंद परिवारों को वित्तीय सहायता के चेक वितरित किए।

इस अवसर पर 9 लाभार्थियों को कुल 3.60 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। इनमें चिकित्सा उपचार के लिए राजीव कुमार निवासी दुलैहड़, ओम प्रकाश निवासी सिंघा, भाग सिंह निवासी हीरां, नीलम कुमारी पाठक निवासी लुथरे, हीरां, इक्मीत कौर निवासी बाथू, कमलजीत निवासी बालीबाल, राम सरूप निवासी पंजाबर तथा राम रतन निवासी इसपुर टांडा को सहायता राशि के चेक प्रदान किए गए।
वहीं, ललड़ी की रहने वाली वृंदा को उच्च शिक्षा के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की ।