श्री गणेश उत्सव में धर्म एव संस्कृति से जुड़ने के साथ-साथ अपनी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देता है- बजरंग गर्ग

भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है- बजरंग गर्ग

श्री गणेश उत्सव केवल धार्मिक पर्व ही नहीं बल्कि समाज को एकजुट करने वाला उत्सव है- बजरंग गर्ग

श्री गणेश उत्सव को श्रद्धा और सेवा व पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाना चाहिए- बजरंग गर्ग

श्री गणेश जी का उत्सव 14 सितंबर से 25 सितंबर तक बड़ी धूमधाम से विसर्जन के साथ संपन्न होगा- बजरंग गर्ग

हिसार, 12.09.26-- अग्रोहा धाम व श्री प्रयागगिरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट की मीटिंग संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में 14 सितंबर को श्री गणेश जी उत्सव भव्य रूप से अग्रोहा धाम व शिवालय मंदिर में मनाने पर विचार किया गया। संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग में संबोधित करते हुए कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता और मंगलकर्ता है। श्री गणेश उत्सव में धर्म एव संस्कृति से जुड़ने के साथ-साथ अपनी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देता है। भगवान श्री गणेश जी की पूजा अर्चना करने से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। श्री गणेश उत्सव केवल धार्मिक पर्व ही नहीं बल्कि समाज को एकजुट करने वाला उत्सव है। श्री गणेश उत्सव को पूरे देश में भारी संख्या में श्रद्धालु धार्मिक कार्यक्रम पूजा-अर्चना करते है। बजरंग गर्ग ने कि श्री गणेश उत्सव को श्रद्धा और सेवा व पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाना चाहिए। गणेश जी की प्रतिमा स्थापना से लेकर विसर्जन तक स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए ताकि पर्यावरण को नुकसान ना पहुंचे, इसका भी ध्यान रखना चाहिए जो सभी देशवासियों की जिम्मेदारी बनती है। श्री गर्ग ने कहा कि श्री गणेश उत्सव के दौरान सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम में सबको बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि भगवान श्री गणेश जी का उत्सव 14 सितंबर से 25 सितंबर तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा जो विसर्जन के साथ संपन्न होगा। संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग ने मीटिंग में आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया

।इस अवसर पर ऋषि राज गर्ग, पवन गर्ग, सुरेंद्र सिंगला, रमेश पटवारी, ओम प्रकाश असीजा, जगत नारायण, अनंत अग्रवाल, चूड़ियां राम गोयल, निरंजन गोयल, विजय मित्तल, संदीप कुमार आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।