बड़े पूंजीपतियों वाली भाजपा सरकार जनता को लूट रही - डॉ अजय सिंह चौटाला
August 31, 2026 07:29 PM
चंडीगढ़, 31 अगस्त। जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा है कि भाजपा सरकार बड़े पूंजीपतियों की सरकार है और यह सरकार केवल बड़े-बड़े पूंजीपतियों का भला करके जनता को लूटने में लगी हुई है। वे सोमवार को भिवानी जिले के दौरे के दौरान पत्रकारों से रूबरू थे। उद्योगपति सुभाष चंद्रा के करोड़ों रुपए माफ करने के सवाल पर डॉ चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने बड़े पैमाने पर अंबानी-अडानी जैसे बड़े उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया है। उन्होंने यह भी कहा कि आमजन का भला केवल क्षेत्रीय दल ही कर सकते है और क्षेत्रीय पार्टियां कभी खत्म नहीं होगी।
जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने कहा कि अब पूरे देश में बदलाव का समय है और देश में युवा पीढ़ी ही बदलाव लाती है। इसका ताजा उदाहरण दिल्ली जन्तर मंतर पर हुआ आंदोलन है। डॉ चौटाला ने कहा कि हरियाणा में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है और भाजपा सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। हरियाणा के इतने बुरे हाल के बावजूद सूबे के सीएम को पंजाब दौरे से फुर्सत नहीं है। इससे पहले डॉ अजय सिंह चौटाला पूर्व मंत्री चौधरी जगन्नाथ की धर्मपत्नी धर्मदेवी के निधन पर शोक जताने पहुंचे। उन्होंने धर्मदेवी को सामाजिक ताने-बाने और शिक्षाविद बताते हुए कहा कि स्व. धर्मदेवी जी ने अपने जीवन में बड़े राजनैतिक समय देखें। चौधरी जगन्नाथ के केबिनेट मंत्री होते हुए भी श्रीमति धर्मदेवी ने शिक्षिका होकर आमजन की तरह जीवन व्यतीत किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय जगन्नाथ व उनके परिवार से हमारा पुराना नाता रहा हैं। डॉ अजय ने कहा कि चौ. देवीलाल के सानिध्य में जगन्नाथ राजनीति में आए थे।
For further display of news in English with photographs in JPG file on "indianewscalling.com"
CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director
Location: 585, Shantivan Housing Coop Society,
Sector-48 A, Chandigarh-160047
Ph: 0172-4620585 , Mobiles: 09217737625 & 9877215655
Email: mmk.vvi@gmail.com & mmkhanna585@yahoo.com
Share this News/Article on Facebook Share this News/Article on Facebook