हिसार, 17.08.26- पीजीएसडी व जीएनजेएन गोयंका स्कूल में वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम से शिक्षण संस्थान के प्रधान बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में मनाया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम व देशभक्ति के गीतों पर प्रस्तुति छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई।

इस अवसर पर शिक्षण संस्थान के प्रधान बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन, देशभक्ति की भावना बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यकता है। विद्यालय में केवल किताबी ज्ञान मिलता है और बच्चों के व्यक्तिगत निर्माण और उज्ज्वल भविष्य की नींव रखने का महत्वपूर्ण केंद्र है। बजरंग गर्ग ने कहा कि विद्यार्थी ही देश की भावी कर्णधार है। विद्यार्थियों को अपने जीवन में मेहनत, लगन व ईमानदारी से आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। विद्यालय द्वारा शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति एवं सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जा रहा है। बजरंग गर्ग ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना पैदा होती है। उन्होंने आह्वान किया कि बच्चों को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार देने पर अध्यापक व सभी अभिभावकों को ध्यान देना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल के पदाधिकारियों द्वारा बजरंग गर्ग को स्मृति चिन्ह व बुक्का देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर सचिव सुरेंद्र गोयल, प्रबंधक ओमप्रकाश असीजा, प्रधानाचार्य सितेंद्र गोयल, मुख्य अध्यापिका अंगूरी देवी, अनीता गर्ग, मुख्य अध्यापक गंगा प्रसाद मौर्य, एडवोकेट नवीन जैन, कृष्ण लाल बागड़ी, रमेश पटवारी,जगत नारायण, राजेंद्र बंसल, राहुल गर्ग आदि प्रमुख लोग मौजूद थे