चण्डीगढ़, 16.08.26- : महालेखाकार कार्यालय पंजाब एवं यू.टी. सेक्टर 17 में आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महालेखाकार सुश्री तृप्ति गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
समारोह में सुश्री मनीषा तूर उप महालेखाकार लेखा तथा जतिंदर पाल मलिक उप महालेखाकार पेंशन सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया जिसके पश्चात सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रीय गान गाया। इस दौरान देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत वंदे मातरम् का भी गायन किया गया।
समारोह में छोटे बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति से संबंधित प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की उत्साहपूर्ण प्रस्तुतियों की सभी ने सराहना की। कार्यक्रम के अंत में विभाग की ओर से बच्चों को टॉफियां एवं उपहार भी वितरित किए गए।
इस अवसर पर आयोजित समारोह ने उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों एवं उनके परिवारों में राष्ट्रप्रेम एकता और देशभक्ति की भावना को और अधिक मजबूत किया।