डॉ. शांडिल ने उत्कृष्ट कार्य के लिए विभूतियों को किया सम्मानित

सोलन दिनांक 15.08.2026-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज 80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित किया।
डॉ. शांडिल ने वर्ष 2013 से रेडक्रॉस गतिविधियों में महत्वपूर्ण कार्य कर रहे डॉ. लेख राज कोशिक को उनके प्रयासों से सोलन ज़िला के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में जूनियर रेडक्रॉस के 16 समूह गठित करने, रेडक्रॉस सोसायटी के 32 आजीवन सदस्य बनाने तथा इनके मार्गदर्शन में ज़रूरतमंद व्यक्तियों को सहायता पहुंचाने के लिए सम्मानित किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सोलन में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत अशोक कुमार को विद्यार्थियों में खेल, अनुशासन एवं परिश्रम के संस्कार विकसित करने तथा ज़िला प्रशासन सोलन द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में सराहनीय भूमिका के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने कमांडेंट एन.सी.सी. बॉयज कर्नल राजीव थॉमस तथा कमांडेंट एन.सी.सी. गर्ल्स कर्नल विवेक भटारा को एन.सी.सी. के बच्चों को शूलिनी मेला के दौरान यातायात व्यवस्था व भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ लोगों की सहायता करने के लिए प्रेरित करने व उनका मनोबल बढ़ाने के लिए सम्मानित किया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने नगर निगम सोलन में बेलदार के पद पर कार्यरत शंकर दत्त को विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने पुलिस थाना दाड़लाघाट में बतौर प्रभारी कार्यरत निरीक्षक पंकज शर्मा को थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ कार्यवाही करने तथा नशे के तस्करो को पकड़ कर उन्हें सलाखों के पीछे भेजने में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने पुलिस चौकी गड़खल में बतौर प्रभारी कार्यरत सहायक पुलिस निरीक्षक ललित कुमार को अपनी चौकी क्षेत्र में नशा तस्करी पर कार्यवाही कर गड़खल क्षेत्र में नशा तस्करी में गिरावट लाने और गड़खल बाज़ार में यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने में किए गए सराहनीय प्रयास के लिए सम्मानित किया।
स्वास्थ्य मंत्री पुलिस चौकी चायल में बतौर प्रभारी कार्यरत सहायक निरीक्षक जय प्रकाश को अपनी चौकी क्षेत्र में नशा तस्करी पर कार्यवाही अमल में लाने तथा चायल में विशिष्ठ व अति विशिष्ठ व्यक्तियों के आगमन पर कानून तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया।
सैनिक कल्याण मंत्री ने नियंत्रण कक्ष ज़िला सोलन में कार्यरत सहायक उप निरीक्षक प्रेम चन्द को कार्यालय से सूचानाओं को समयानुसार आदान-प्रदान करने में उत्कृष्ठ सेवाएं प्रदान करने के लिए सम्मानित किया।
डॉ. शांडिल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सोलन में कार्यरत आरक्षी पवन कुमार, आरक्षी सुरेन्द्र मोहन तथा आरक्षी जय सूर्य कांत को वर्ष 2025 के दौरान कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने पुलिस थाना दाड़लाघाट में कार्यरत मुख्य आरक्षी मुकेश कुमार को क्षेत्र में चोरियों के मामालों पर अंकुश लगाने तथा हाल ही में एक चोरी के मामले को 24 घण्टे में निपटाने जैसे उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता ने थाना सदर सोलन में कार्यरत आरक्षी धर्मेन्द्र, आरक्षी अमित ठाकुर तथा महिला आरक्षी इन्दु कुमारी को वर्ष 2025 में नशे के तस्करों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने महिला पुलिस थाना सोलन में कार्यरत मुख्य आरक्षी नीतिन कुमार तथा महिला आरक्षी रीना देवी को वर्ष 2025 में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराधों की रोकथाम करने व महिलाओं को उनके अधिकारियों के प्रति जागरूक करने के लिए सम्मानित किया।
डॉ. शांडिल ने विशेष जांच इकाई सोलन में कार्यरत सहायक पुलिस निरीक्षक नरेन्द्र कुमार तथा आरक्षी सुनील कुमार को नशा तस्करों के खिलाफ कार्यवाही से क्षेत्र में नशे के सामान की आपूर्ति पर अंकुश लगाने के लिए सम्मानित किया।
उन्होंने पुलिस थाना कुनिहार में कार्यरत मुख्य आरक्षी महेन्द्र कुमार तथा मुख्य आरक्षी राजेन्द्र कुमार को वर्ष 2025 के दौरान कुनिहार क्षेत्र में नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने तथा नशा तस्करों की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए सम्मानित किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने पुलिस लाईन सोलन में कार्यरत मानक मुख्य आरक्षी अजय कुमार, आरक्षी सुनील कुमार तथा मानक मुख्य आरक्षी नीरू को वर्ष 2025 के दौरान पुलिस लाईन सोलन में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए सम्मानित किया।
डॉ. शांडिल ने पुलिस थाना धर्मपुर में कार्यरत आरक्षी संजोग कुमार को पुलिस थाना में रिकॉर्ड के रखरखाव तथा थाना से सम्बन्धित कार्य को सराहनीय ढंग से पूरा करने के लिए सम्मानित किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने यातायात इकाई गढ़खल में कार्यरत आरक्षी संदीप को यातायात प्रबंधन में सराहनीय कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने यातायात इकाई सोलन में कार्यरत आरक्षी कमल कुमार तथा आरक्षी धीरज को सोलन शहर में यातायात प्रबंधन में सराहनीय कार्य करने तथा सोलन शहर में अति विशिष्ठ व्यक्तियों के यातायात प्रबंधन कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया।
इस अवसर पर नगर निगम सोलन की महापौर सुषमा शर्मा, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहाकरी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर निगम सोलन के उप महापौर गौरव राजपूत, पार्षदगण, ज़िला कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष बरमानी, प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, कांग्रेस नेता राहुल ठाकुर, रमेश ठाकुर, शिव कुमार, विकास काल्टा, शोभित बहल, कुनाल सूद, संधिरा, अजय कंवर, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष पुनित शर्मा, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोलन तिरुमलाराजू एस.डी. वर्मा, नगर निगम के आयुक्त डॉ. राजदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

=============================================

सोलन दिनांक 15.08.2026

जन-जन के आपसी समन्वय से प्रदेश हर चुनौती का सफलतापूर्वक कर सकता है सामना - डॉ. शांडिल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि जन-जन के आपसी समन्वय से प्रदेश हर चुनौती का सफलतापूर्वक सामना करेगा। डॉ. शांडिल आज सोलन ज़िला के कसौली उपमण्डल के कण्डा में यंग फार्मर क्लब कण्डा द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि बड़े लम्बे संघर्ष के उपरांत भारतवर्ष को आज़ादी दिलवाने में हिमाचल प्रदेश के स्वतंत्रता सेनानियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें भारतीय होने के गौरव का विशेष स्मरण करवाता है।
उन्होंने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशा मुक्ति के लिए आवश्यक है कि हम स्वयं इसके प्रति जागरूक बनें तथा अपने समाज के सभी लोगों को इस समस्या से जागरूक कर नशा मुक्त कराएं। उन्होंने कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक बुराई है। नशा एक ऐसी बुराई है, जिससे इंसान का अनमोल जीवन समय से पहले ही खत्म हो जाता है।
स्वास्थ्य मंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चामिया के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर यंग फार्मर क्लब कण्डा द्वारा करवाई गई कबड्डी प्रतियोगिता में बाबा क्लब जोघों की टीम विजेता तथा ए.डी.सी. बड़ोग की टीम उप विजेता रही। उन्होंने विजेता तथा उप विजेता टीम को सम्मानित भी किया।
कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
ग्राम पंचायत हुंड़ग के प्रधान गोपाल सिंह परिहार, खंड कांग्रेस समिति कसौली के के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य शिवदत ठाकुर, अपर्णा, संधिरा सिंह शीनू, उपमण्डलाधिकारी कसौली महेन्द्र प्रताप सिंह, जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान की प्रधानाचार्य गीतांजलि कश्यप, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डा की प्रधानाचार्य मीता कौल, यंग फार्मर क्लब कण्डा के अध्यक्ष हेमन्त ठाकुर, अमर सिंह, अन्य पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति व स्थानीय लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

=================================================

स्वास्थ्य सेवाओं का सुदृढ़ीकरण प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता - डॉ. शांडिल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि सरकार के निरंतर प्रयासों से स्वास्थ्य क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हो रही है और विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से सुदृढ़ किया जा रहा है।
डॉ. शांडिल आज देश की स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ पर सोलन ज़िला के एतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित ज़िला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह को सम्बोधित कर रहे थे।
डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व कृतज्ञ प्रदेशवासियों की ओर से शहीद स्मारक पर असंख्य वीरों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की।
अर्की के विधायक संजय अवस्थी, कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी तथा नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा ने भी इस अवसर पर शहीद स्मारक पर देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीरों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
स्वास्थ्य मंत्री ने तदोपरांत ठोडो मैदान में ध्वजारोहण किया, परेड का निरीक्षण किया तथा सलामी ली। पुलिस निरीक्षक संजीव कंवर ने परेड का नेतृत्व किया।
डॉ. शांडिल ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में समाज के सभी वर्गों का कल्याण करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, बागवानों, पशुपालकों, युवाओं तथा महिलाओं के लिए अनेक नई कल्याणकारी योजनाएं आरम्भ की गई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय टाण्डा, नेर चौक मेडिकल कॉलेज और चमियाणा अस्पताल में पहली बार रोबोटिक सर्जरी की सुविधा आरम्भ की गई है। इस सुविधा के मिलने से प्रदेश के रोगियों को उपचार करवाने के लिए बाहरी राज्यों में नहीं जाना पड़ेगा।
डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए 03 हजार करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टॉफ तथा तकनीशियनों की कमी को दूर करने के लिए चरणबद्ध तरीके से भर्ती प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में स्वास्थ्य संस्थानों को स्तरोन्नत कर 70 आदर्श स्वास्थ्य संस्थान खोले गए हैं।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सोलन के कथेड़ में 200 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बहुउद्देश्य अस्पताल तथा 17 करोड़ रुपए की लागत से कण्डाघाट में नागरिक अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में प्रगति पर है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए है ताकि हमारे किसानों और बागवानों की आमदनी में बढ़ौतरी हो सके। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गाय के दूध का क्रय मूल्य 61 तथा भैंस का दूध का मूल्य 71 रुपए किया गया है। उन्होंने कहा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्ट-अप योजना आरम्भ की गई है। योजना के तहत प्राकृतिक खेती से उगाए गए गेहूं का समर्थन मूल्य 80 रुपए, मक्की का समर्थन मूल्य 50 रुपए तथा कच्ची हल्दी का समर्थन मूल्य 150 रुपए प्रति किलो किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पहली बार अदरक का मूल्य भी 30 रुपए प्रति किलो ग्राम निर्धारित किया गया है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गत तीन वर्षों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लगभग 01 लाख मामले स्वीकृत किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान में लगभग 8 लाख 41 हजार 917 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि बेसहारा बच्चों की शिक्षा और देखभाल के लिए मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना आरम्भ की गई है। इस योजना के तहत 27 वर्ष तक के 06 हजार बेसहारा बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट के रूप में अपनाया गया है। बच्चों को उत्सव भत्ता, जेब खर्च, स्टार्ट-अप आरम्भ करने के लिए वित्तीय सहायता, विवाह अनुदान, घर बनाने के लिए भूमि आदि सुविधाएं प्रदान की जा रही है।
उन्होंने कहा कि सोलन ज़िला में महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के तहत 218 बेसहारा बच्चों पर लगभग 3.37 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं।
डॉ. शांडिल ने कहा कि कण्डाघाट उपमण्डल की ग्राम पंचायत क्वारग के गांव टिक्करी में 168 करोड़ रुपए की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलैंस फॉर दिव्यांगजन संस्थान का निर्माण कार्य प्रगति पर है।
स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर सोलन ज़िला और प्रदेश में शिक्षा, कृषि, बागवानी एवं अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किए जा रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर हिमाचली संस्कृति, नशा निवारण और देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
उन्होंने बेहतरीन कार्य करने वाली विभूतियों को सम्मानित भी किया।
ज़िला के सभी उपमण्डलों में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर नगर निगम सोलन की महापौर सुषमा शर्मा, जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहाकरी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर निगम सोलन के उप महापौर गौरव राजपूत, पार्षदगण, ज़िला कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष बरमानी, प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, कांग्रेस नेता राहुल ठाकुर, रमेश ठाकुर, शिव कुमार, शोभित बहल, कुनाल सूद, संधिरा, अजय कंवर, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष पुनित शर्मा, उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक सोलन तिरुमलाराजू एस.डी. वर्मा, नगर निगम के आयुक्त डॉ. राजदीप सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।