नीलोखेड़ी , 15.08.26-: हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान में आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमापूर्ण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्ण वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुई। इसके उपरांत राष्ट्रीय गीत के साथ ध्वजारोहण किया गया। संस्थान के निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आजादी का वास्तविक अर्थ तभी सार्थक होगा, जब हम अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए देश और समाज के विकास में अपना योगदान दें।

इस अवसर पर संस्थान के कर्मचारी सौरभ अरोड़ा, महेंद्र कुमार, रजनीश कुमार, मोहित शर्मा, सुनील कुमार, संजीव कुमार, जसमेर कुमार, राजिंदर राणा, सुनीता, सुमित्रा ओर अन्य उपस्थित रहे।