09.08.26-चण्डीगढ़, : सेक्टर 45 स्थित प्राचीन श्री ज्वाला जी मंदिर में श्री हरि सिमरण सेवा समिति द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आज अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के प्रथम दिन ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थिति दर्ज कराई, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजन, दीप प्रज्वलन और सुबह पितृ पूजन से हुआ। इसके बाद व्यासपीठ पर विराजमान पूज्य कथाव्यास श्री आचार्य विवेक जोशी जी ने श्रीमद्भागवत महात्म्य का वर्णन करते हुए उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। उन्होंने बताया कि भागवत कथा का श्रवण मात्र ही मनुष्य के जीवन को कल्याण के मार्ग पर अग्रसर करता है और मन को असीम शांति प्रदान करता है। कथा कसमिति की मुख्य संरक्षक पूनम कोठारी ने बताया कि प्रथम दिन का आयोजन पूरी तरह सफल रहा। श्रद्धालुओं के लिए बैठने, पेयजल और सुचारू व्यवस्था के विशेष प्रबंध किए गए थे। कथा के समापन पर आरती की गई और उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद एवं भंडारा वितरण किया गया ओर बताया कि आज लंगर प्रसाद की सेवा सहजपाल परिवार ओर ललित भाटिया जी की तरफ से दी गई समिति ने चंडीगढ़ और आसपास के सभी श्रद्धालुओं से सात दिनों तक चलने वाले इस दिव्य आयोजन में सपरिवार पहुंचकर धर्म लाभ उठाने की अपील की है।
कथा सुनने वालों सत्यपाल जैन व कई गणमान्य व्यक्ति थे।

इस मौक़े पर श्री हरि सिमरन सेवा समिति के सदस्य पूनम कोठारी, कांता देवी, मोहन प्रीति, राज रानी, महिपाल खाती, तेजस्वी मठपाल, वाशपानंद शर्मा, नीरज कीर्ति व तरुणा आदि मौजूद थे।