हिसार, 07.08.26- वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की मीटिंग अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में समाज के संगठन को पहले से ज्यादा मजबूत करने पर विचार किया गया। अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि देश के वैश्य समाज को अग्रोहा धाम के साथ जोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर अग्रोहा धाम की इकाइयों का विस्तार किया जा रहा है। युवाओं को अग्रोहा धाम के साथ ज्यादा से ज्यादा जोड़ा जाएगा। बजरंग गर्ग ने कहा कि युवा देश का भविष्य है देश की तरक्की में युवाओं का बड़ा भारी योगदान है मगर उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बावजूद भी युवा रोजगार के लिए धक्के खा रहे हैं। हम सबको मिल जुल कर युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए कारगर कदम उठाने होंगे। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को युवाओं को व्यापार करने के लिए 20 लाख रुपए तक बिना ब्याज लोन देना चाहिए, इससे काफी हद तक बेरोजगारी कम होगी। युवा अपना खुद का कारोबार करके अपने पैरों पर खड़ा हो सकेगा। जबकि एम.ए पढ़ा हुआ युवा आज पीएन तक की नौकरी के लिए धक्के खा रहा हैं। आज देश व प्रदेश में बेहताशा बेरोजगारी है। सरकार को बेरोजगारी खत्म करने के लिए कठोर से कठोर कदम उठाने की जरूरत है, जो सरकार उठा नहीं रही। वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर धर्मेंद्र गोयल जैसलमेर, अक्षत गुप्ता दिल्ली, विवेक मित्तल शामली, भागचंद अग्रवाल जोधपुर, स्वतंत्र अग्रवाल अलीगढ़, पवन अग्रवाल प्रयागराज, अंकुश अग्रवाल मथुरा, दीपांशु गुप्ता बठिंडा, श्याम सुंदर अग्रवाल खाटू श्याम, राजकुमार महाजन ग्वालियर, दक्ष अग्रवाल एमपी, कपिल सिंगल भरतपुर, मक्खन लाल जैन बल्लभगढ़, पवन गर्ग, चूड़ियां राम गोयल, अनंत अग्रवाल, ऋषि राज गर्ग, आनंद गोयल, ईश्वर सेठ, संदीप कुमार आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।