प्रदर्शनियां बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम है- बजरंग गर्ग

पीजीएसडी शिक्षा संस्थान शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में अव्वल स्थान पर रहता है- बजरंग गर्ग

स्कूल से पढ़े हुए विद्यार्थियों देश व प्रदेश में उच्च पदों पर कार्य कर रहे हैं- बजरंग गर्ग

पीजीएसडी शिक्षा संस्थान में अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दिए जाते हैं- बजरंग गर्ग

मुख्य अतिथि पीजीएसडी शिक्षण संस्थान के प्रधान बजरंग गर्ग ने स्कूल में प्रदर्शनी का शुभारंभ किया

हिसार, 30.07.26-- पीजीएसडी शिक्षा संस्थान में विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि पीजीएसडी शिक्षण संस्थान के प्रधान व प्रमुख समाजसेवी बजरंग गर्ग थे।विद्यार्थियों द्वारा तैयार की गई विभिन्न प्रस्तुति जिसमें मोबाइल के दुष्परिणाम, पर्यावरण, प्रदूषण, वर्षा

जल संग्रहण, हृदय, मनुष्य का उत्सर्जन तंत्र, पुनर्चक्रण , कंप्यूटर, शैक्षणिक, वैज्ञानिक एक रचनात्मक परियोजनाओं की प्रस्तुति का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बजरंग गर्ग में प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडल कला कृतियां ऐव नवाचार का बड़े ध्यान से देखा उन्होंने विद्यार्थियों की मेहनत और सोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां बच्चों की छिपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का महत्वपूर्ण माध्यम है। इससे विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा उन्हें नए विचारों के लिए प्रेरणा मिलती है। बजरंग गर्ग ने कहा कि पीजीएसडी शिक्षा संस्थान शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में अव्वल स्थान पर रहता है। स्कूल से पढ़े हुए विद्यार्थियों देश व प्रदेश में उच्च पदों पर कार्य कर रहे हैं। पीजीएसडी शिक्षण संस्थान में अच्छी शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी दिए जाते हैं। इसलिए स्कूल में पढे हुए बच्चे रात दिन तरक्की कर रहे हैं।

स्कूल स्टाफ द्वारा मुख्य अतिथि बजरंग गर्ग को स्मृति चिन्ह व बुक्के देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर नारायण दास बंसल, कैलाश चौधरी, रमेश लोहिया, सुरेंद्र सिंगला, प्रवीण जैन, ओमप्रकाश असीजा, सत्येंद्र गोयल, केके वर्मा, गंगा प्रसाद मौर्य, मनीष चावला, श्रीमती रेणु पहुजा, अंगूरी देवी, अनीता गर्ग, सुनीता पूनिया, एवं शिक्षकगण भी मौजूद थे।