मिंजर मेला-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या में होंगे मुख्यातिथि
चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत 1 अगस्त को करेंगे विकासात्मक परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं लोकार्पण
चंबा, जुलाई 30-उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 31 जुलाई से चंबा जिला के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। उपमुख्यमंत्री 31 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि होंगे।
उपमुख्यमंत्री के जारी प्रवास कार्यक्रम की जानकारी देते हुए विभागीय प्रवक्ता ने बताया कि वह 31 जुलाई को दोपहर बनीखेत पहुंचेंगे, यहां उनका संक्षिप्त ठहराव रहेगा। इसके उपरांत वह सायं 5 बजे चंबा के लिए प्रस्थान करेंगे तथा रात्रि 8:30 बजे चंबा चौगान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि होंगे।
मुकेश अग्निहोत्री 1 अगस्त को चंबा विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का भूमि पूजन एवं लोकार्पण करेंगे।
उपमुख्यमंत्री प्रातः 10:30 बजे चंबा चौगान में अग्निशमन व्यवस्था के सुधार कार्य की आधारशिला रखने के पश्चात 11:30 बजे ग्राम पंचायत साच में पेयजल योजना साच-परेल-सुल्तानपुर के संवर्धन कार्य का उद्घाटन करेंगे।
मुकेश अग्निहोत्री दोपहर 1 बजे भाला में बहाव सिंचाई योजना भाला-टिपरी-चलेरा का भूमि पूजन करने के पश्चात दोपहर 2 बजे ग्राम पंचायत साहू में बहाव सिंचाई योजना के पुनर्निर्माण (रीमॉडलिंग) कार्य की आधारशिला भी रखेंगे।
उपमुख्यमंत्री दोपहर बाद जिला ऊना के लिए प्रस्थान करेंगे।