चंबा (पांगी) 27 जुलाई 2026
उपायुक्त चंबा ने पांगी में विभागाध्यक्षों के साथ की समीक्षा बैठक
उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने जनजातीय क्षेत्र पांगी के दौरे के दौरान आज सोमवार को मिनी सचिवालय किलाड़ के सभागार में सभी विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा 15 अप्रैल 2025 को पांगी उपमंडल के लिए की गई घोषणाओं से संबंधित विभिन्न विकास कार्यों, सरकारी योजनाओं तथा विभागीय गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की ।
इस अवसर पर आवासीय आयुक्त पांगी एवं एसडीएम अमनदीप सिंह ने पांगी उपमंडल में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों तथा क्षेत्र की वर्तमान स्थिति के संबंध में उपायुक्त को विस्तृत जानकारी दी।
उपायुक्त ने जनजातीय क्षेत्र पांगी में लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल शक्ति विभाग, कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों तथा संचालित की जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से विभागवार प्रगति की जानकारी लेते हुए विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने तथा जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने और लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
बैठक में तहसीलदार संदीप कुमार, खंड विकास अधिकारी आस्था पवार, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग रवि शर्मा, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग सुनील चंदेल, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग राम रत्न, आरओ रोहित प्रधान, एसएमएस कृषि विभाग नरेश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।