दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में संसद मार्च में शामिल होकर युवाओं की आवाज की बुलंद
July 20, 2026 05:54 PM
नई दिल्ली/चंडीगढ़, 20 जुलाई। सोमवार को जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला भारी संख्या में जेजेपी व इनसो कार्यकर्ताओं के साथ तिरंगा लेकर दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पहुंचे और उन्होंने ‘चलो संसद’ मार्च का समर्थन करते हुए युवाओं की आवाज को बुलंद किया। इस दौरान दिग्विजय चौटाला ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की मांग को लेकर अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के आह्वान पर देशभर से भारी संख्या में हर वर्ग के लोग दिल्ली पहुंचे है और सब एकजुट होकर अहंकार में डूबी भाजपा सरकार से अपना हक मांग रहे है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग से किलाबंदी करके युवाओं की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है और सरकार को लाखों लोगों की भावनाएं सुननी ही पड़ेगी। दिग्विजय ने कहा कि भाजपा सरकार की खराब व्यवस्था के चलते आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजन व देशवासी सरकार से भीख नहीं बल्कि न्याय मांग रहे है।
For further display of news in English with photographs in JPG file on "indianewscalling.com"
CONTACT: M.M.Khanna, Web-Master cum Director
Location: 585, Shantivan Housing Coop Society,
Sector-48 A, Chandigarh-160047
Ph: 0172-4620585 , Mobiles: 09217737625 & 9877215655
Email: mmk.vvi@gmail.com & mmkhanna585@yahoo.com
Share this News/Article on Facebook Share this News/Article on Facebook