हिसार, 20.07.26-- पीजीएसडी स्कूल के प्रतिनिधियों का सम्मेलन स्कूल के प्रांगण में हुआ। जिस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीजीएसडी शिक्षण संस्थान के प्रधान बजरंग गर्ग थे। जिसमें भारी संख्या में प्रतिनिधि, अध्यापकों व छात्रों ने भाग लिया। शिक्षण संस्थान के प्रधान बजरंग गर्ग ने उपस्थित प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि पीजीएसडी शिक्षण संस्थान हरियाणा में हर साल मैरिट पर आता है। पीजीएसडी स्कूल से पढ़े हुए छात्र आज देश व प्रदेश में उच्च पदों पर कार्य कर रहे हैं। यहां तक की काफी छात्र विदेशों में व्यापार कर रहे हैं। बजरंग गर्ग ने कहा कि स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में विश्व स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। कुश्ती व बॉक्सिंग में गोल्ड व सिल्वर मैडल जीत कर स्कूल का नाम रोशन किया है। अब भी छात्र छात्राएँ खेलकूद में अव्वल स्थान पर रहते है। स्कूल के बच्चों के शिक्षा के लिए हर प्रकार की मूलभूत सुविधा है। जिसमें एलइडी, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर क्लास, लाइब्रेरी, लिफ्ट, लैबोरेट्री, क्लासरूम में एसी, सोलर, म्यूजिकल कलास आदि का प्रबंध किया हुआ है। छात्रों ने मुख्य अतिथि बजरंग गर्ग को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि बजरंग गर्ग ने स्कूल की छात्राएँ ने जो गणेश वंदना व अन्य कार्यक्रम किया उन्हें सम्मानित किया।इस अवसर पर सचिव सुरेंद्र सिंगला, प्रबंधक ओम प्रकाश असीजा, प्रधानाचार्य सत्येंद्र गोयल, मुख्य अध्यापक गंगा प्रसाद मौर्य, रिटायर्ड प्रिंसिपल सतीश जैन, गुलाब सिंह राणा, मुख्य अध्यापिका अनीता गर्ग, सुनीता पूनिया, अंगूरी देवी, कमल गोयल, आनंद बुरा, परीकार्तिक गुप्ता, वीरेंद्र गर्ग, मुकेश कुमार, पवन कुमार, विपिन चांदना, वी. एम. जांगड़ा, उदयवीर सिंह, पीयूष ठाकुर ,जे. एस. बराड़,डॉ. विनय जोशी ,आशु खट्टर, संदीप सतीजा, विजय कुमार,रमेश कुमार, विजेंद्र कुमार, कुलदीप वर्मा, संदीप सेहरावत, गुलशन सैनी, चेतन जैन आदि प्रतिनिधि भारी संख्या में मौजूद रहे।