कुठेडा-हरलोग वाया डुगली-तसली सड़क मार्ग आगामी 31 जुलाई तक यातायात के लिए बंद
बिलासपुर, 15 जुलाई: जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत आदेश जारी करते हुए बताया कि लोक निर्माण मण्डल बिलासपुर के अंतर्गत कुठेडा-हरलोग सड़क वाया डुगली-तसली आवश्यक मुरम्मत कार्य के चलते आगामी 31 जुलाई तक प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक बंद करने के आदेश जारी किए है।
जारी आदेश में बताया है कि इस सड़क मार्ग पर भारी वाहनों के लिए कोई अन्य वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं है जबकि हल्के वाहनों को वाया मसूर मोड होते हुए तियुणखास-जोलपलाखीं सड़क मार्ग का उपयोग करने के निर्देश जारी किए है।
उन्होंने जारी आदेश में बताया कि इन सड़क मार्गों की मरम्मत कार्य के दौरान केवल एम्बुलेंस, स्कूल बसों, वीआईपी वाहनों तथा अन्य आपातकालीन सेवा वाहनों की आवाजाही की अनुमति रहेगी।