चण्डीगढ़, 11.07.26- : स्थानीय भजन गायिका गीता ठाकुर के नवीन भजन "भगवा" के एल्बम का लोकार्पण पूर्व महापौर पूनम शर्मा, डॉ. अनीश गर्ग (महासचिव, करॉफड) तथा अनीता जोशी (प्रधान, आरडब्ल्यूए सेक्टर 35) ने संयुक्त रूप से किया।

गीता ठाकुर ने बताया कि भजन के बोल प्रसिद्ध गीतकार मनु शायर ने लिखे हैं, जबकि इसे संगीतकार ललित एवं नरिंदर निंदी ने संगीतबद्ध किया है।

गीता ठाकुर ने कहा कि उनका लक्ष्य इस भजन को वैश्विक स्तर तक पहुंचाना है, ताकि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का संदेश देश-विदेश में व्यापक रूप से प्रसारित हो सके। उन्होंने बताया कि इस भजन का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत एवं सनातन मूल्यों से जोड़ने के लिए प्रेरित करना है।

समारोह में पंडित बलराम पांडे, विशाल गर्ग, राकेश शर्मा, ममता, सुनील ओबेरॉय तथा संदीप सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।