हमीरपुर 01 जुलाई। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने बुधवार को धनेड़ क्षेत्र के गांव खटवीं का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों की जानकारी भी दी। गांववासियों ने सुनील शर्मा बिट्टू का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा शुरू की गई विभिन्न योजनाओं की सराहना की।
इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहे हैं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के चहुमुखी विकास और इन क्षेत्रों के लोगों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए कई सराहनीय निर्णय लिए हैं।
मुख्यमंत्री ने प्राकृतिक खेती से पैदा की जाने वाले गेहूं, मक्की और कच्ची हल्दी के लिए अलग से उच्च दाम निर्धारित किए हैं। सरकार इस गेहूं को 80 रुपये प्रति किलोग्राम, मक्की को 50 रुपये प्रति किलोग्राम और कच्ची हल्दी को 150 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीद रही है। गाय और भैंस के दूध के दाम में भी रिकॉर्ड वृद्धि की गई है। केंद्र सरकार के विरोध के बावजूद प्रदेश के कर्मचारियों के लिए ओपीएस का प्रावधान किया।
सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि प्रत्येक हमीरपुरवासी के लिए यह गर्व का विषय है कि मुख्यमंत्री इस जिले से संबंध रखते हैं और यहां के लिए एक से बढ़कर एक परियोजनाएं मंजूर कर रहे हैं। उन्होंने विभिन्न विभागों और बोर्डों के 5 राज्य स्तरीय कार्यालय हमीरपुर स्थानांतरित किए हैं। मेडिकल कालेज, अंतर्राज्यीय बस अड्डे, हैलीपोर्ट और सिटी सेंटर के निर्माण का प्रावधान किया है।
इस अवसर पर सुनील शर्मा बिट्टू ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनीं
कार्यक्रम के दौरान एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुमार, होशियार सिंह, स्थानीय निवासी हंसराज, बालक राम शर्मा, हेमराज नरोता, सुरेंद्र कुमार, आशा कुमारी, माया देवी, रजनी बाला और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।