मोहाली : सेक्टर-89 स्थित श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिरके स्थापना दिवस पर आयोजित भव्य 'श्री अमृतेश्वर महोत्सव भजन संध्या' में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। विख्यात बॉलीवुड व सूफी गायक बी प्राक के भजनों ने यहाँ पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं को शिवभक्ति के रस में पूरी तरह सराबोर कर दिया। श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर बापू मुक्तानंद चैरिटेबल ट्रस्ट एवं विश्व परमार्थ फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस विशाल धार्मिक समागम में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

संतों के सानिध्य से शिवमय हुआ पूरा परिसरकार्यक्रम के मुख्य आयोजक और विख्यात समाजसेवी प्रदीप गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि देश के कोने-कोने से पधारे महान संत-महात्माओं और अपार जनसमूह की मौजूदगी से पूरा मंदिर प्रांगण "हर-हर महादेव" और "जय महाकाल" के जयघोष से गूंज उठा। यह अलौकिक महोत्सव पूज्य बापू मुक्तानंद (सभापति, अग्नि अखाड़ा) के पावन सानिध्य और महंत सम्पूर्णानंद ब्रह्मचारी की अध्यक्षता में विधि-विधान से संपन्न हुआ। इस अवसर पर ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी सहित कई अन्य पूजनीय संतों ने मंच से श्रद्धालुओं को अपना दिव्य आशीर्वाद प्रदान किया।मंच पर जुटे राजनैतिक जगत के दिग्गजइस धार्मिक महोत्सव में राजनीति और समाजसेवा से जुड़ी कई नामचीन हस्तियों ने माथा टेका।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री के.एल. पवार व विपुल गोयल,गौरव गौतम,राजेश नागर हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, भाजपा नेता बंतो कटारिया, समाजसेवी जगमोहन गर्ग तथा मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी अतिथियों को आयोजन समिति द्वारा स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।