ऊना जिला की 85 पंचायतों में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ मतदान, 78.75 फीसदी रहा मतदान
ऊना, 26 मई। ऊना जिला की 85 पंचायतों में आज(मंगलवार) को मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिला मुख्यालय पर सायं 6.40 बजे तक प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पहले चरण में कुल 1,34,805 मतदाताओं में से 1,0,6,165 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया तथा औसत मतदान 78.75 प्रतिशत रहा। इनमें 55,631 महिला और 50,534 पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के दौरान युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं सहित सभी वर्गों में लोकतंत्र के पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ऊना जतिन लाल ने बताया कि जिला की 85 पंचायतों में से सबसे ज्यादा मतदान प्रतिशतता 79.99 अंब में रहीं। यहां 19 पंचायतों के 111 वार्डों में कुल 20,415 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जिनमें 10,533 महिला एवं 9,882 पुरुष मतदाता शामिल रहे। वहीं, बंगाणा में मतदान प्रतिशतता 79.03 रहीं। इनमें कुल 19,946 मतदाताओं ने वोट किया जिनमें 10,441 महिला और 9,505 पुरुष मतदाता शामिल हैं। ऊना में मतदान 78.78 फीसदी रहा, जिनमें कुल 21,185 मतदाताओं ने अपने वोट का प्रयोग किया, जिनमें 11,185 महिला और 10,000 पुरुष मतदाता शामिल रहे। गगरेट में 77.89 प्रतिशत मतदान रहा जिनमें कुल 18,833 मतदाताओं ने वोट किया जिनमें 9,856 महिला और 8,977 पुरुष मतदाता शामिल रहे। इसके अलावा हरोली में मतदान प्रतिशतता 78.2 रहा, जिनमें कुल 25,786 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया जिनमें 13,616 महिला और 12,170 पुरुष मतदाता शामिल रहे।
28 मई को 83 पंचायतों में होगा चुनाव
जिला ऊना में पंचायत राज संस्थाओं के लिए दूसरे चरण में सभी उपमंडलों की कुल 83 ग्राम पंचायतों में 28 मई को चुनावा करवाया जाएगा, जिसमें विकास खण्ड अम्ब की 19, बंगाणा की 16, गगरेट की 14, ऊना की 18 तथा हरोली की 16 ग्राम पंचायतें शामिल हैं।
उपमंडल अंब के तहत 28 मई को धर्मशाला महंता खास, बधमाणा, नारी चिंतपूर्णी, डूहल बंगवाला, भगड़ा, अम्ब टिल्ला, चुरूडू, पोलियां पुरोहितां, घेवट बेहड़, कुठियाड़ी, दिलवां, राजपुर जस्वां, त्याई, कलरूही, बेहड़ जस्वां, मुबारिकपुर, भैरा, टकारला और कुठेड़ा खैरला में मतदान होंगे।
वहीं, बंगाणा में ग्राम पंचायत धुंदला, मलांगड़, अरलूखास, करमाली, ढियुंगली, थानाकलां, घुघन ककराना, दोबड़, प्रोइयां कलां, बुधान, बैरियां, बोहरू, मोमन्यार, बौल, रायपुर और सोहारी में मतदान होंगे।
इसी तरह उपमंडल गगरेट में ब्रहम्पुर, बढे़ड़ा राजपूतां, रामनगर, गणु मंदवाड़ा, डंगोह खुर्द, लोहरली, टटेहड़ा, गगरेट अप्पर, मवा कोहलां, चतेहड़, रायुपर, संघनेई, डंगोह खास और नकडोह पंचायतों में मतदान होंगे।
उपमंडल ऊना में देहलां लोअर, भटोली, नारी, मजारा, बहडाला लोअर, झुडोवाल, बसोली, बदोली, बडसाला, धमांदरी, मदनपुर, कुरियाला, मैहतपुर, भडोलियां कलां, मलूकपुर, अप्पर बहडाला, बडैहर और डठवाड़ा पंचायतों का मतदान करवाया जाएगा।
इसके अलावा हरोली उपमंडल में ग्राम पंचायत लोअर पंजावर, खड्ड, ईसुपर टांडा, भदसाली, भदसाली हार, धर्मपुर, बालीवाल, हरोली, लोअर ललड़ी, नंगल खुर्द, सिंगा, गोंदपुर जयचंद, दुलैहड़, मल्लूवाल, कुठारबीत और हलेड़ा बिलना में मतदान करवाया जाएगा।
=====================================
*उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने मतदान और मतगणना केंद्रों का किया निरीक्षण।
*श्री चिंतपूर्णी के विधायक श्री सुदर्शन बबलू ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती किरनदीप कौर संग ग्राम पंचायत लडोली के वार्ड नम्बर 7 में मताधिकार का प्रयोग किया।
*कुटलैहड़ के विधायक श्री विवेक शर्मा ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती मृदु शर्मा के साथ ग्राम पंचायत बरनोह के वार्ड नम्बर 5 में मताधिकार का प्रयोग किया।