1 जून को इनेलो पार्टी लगातार बेतहाशा बढ़ रही महंगाई, पिछले 10 दिनों में चार बार पेट्रोल और डीजल के बढ़े दाम, रसोई गैस के बढ़े दाम, बिजली के बेतहाशा लगाए जा रहे कटों, लोगों के पीने के पानी और पशुओं के पीने के पानी की किल्लत के विरोध में सभी 23 जिलों में उपायुक्त कार्यालय पर करेगी प्रदर्शन

बीजेपी की लुटेरी सरकार ने हरियाणा की जनता को महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के दलदल में धकेल दिया है: रामपाल माजरा

जनता अब बदलाव चाहती है और बीजेपी के झूठे वादों और लूट की राजनीति से मुक्ति चाहती है

चंडीगढ़, 25 मई। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने चौधरी अभय सिंह चौटाला से विचार विमर्श करने के उपरांत पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए चिकित्सा प्रकोष्ठ और श्रमिक प्रकोष्ठ का नए सिरे से गठन करते हुए डॉ. मनजीत ढुल को चिकित्सा प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक और राजबीर सिंह चहल को श्रमिक प्रकोष्ठ का राज्य संयोजक नियुक्त किया।
रामपाल माजरा ने बताया कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से लोगों के बीच जाकर पार्टी से जोड़ेंगे और जिला स्तर पर सभी प्रकोष्ठों को मजबूत करेंगे। लोगों के बीच जाकर बीजेपी की जनविरोधी नीतियों को पर्दाफाश करेंगे। उन्होंने बताया कि 1 जून को इनेलो पार्टी की तरफ से लगातार बेतहाशा बढ़ रही महंगाई, पिछले 10 दिनों में चार बार पेट्रोल और डीजल के बढ़े दाम, रसोई गैस के बढ़े दाम, बिजली के बेतहाशा लगाए जा रहे कटों, लोगों के पीने के पानी और पशुओं के पीने के पानी की किल्लत के विरोध में सभी 23 जिलों में उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन किए जाएंगे। इस प्रदर्शन के माध्यम से हम बीजेपी की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेंगे और जनता को इस लुटेरा सिस्टम के खिलाफ जागरूक करेंगे।
रामपाल माजरा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बीजेपी की लुटेरी सरकार ने हरियाणा की जनता को महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के दलदल में धकेल दिया है। बीजेपी की सरकार पूंजीपतियों और ठेकेदारों की एजेंट बनकर काम कर रही है। आम जनता का खून चूसकर महंगाई का राक्षस खड़ा कर दिया है। बेरोजगारी चरम पर है, कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और भ्रष्टाचार अपने चरम पर पहुंच गया है। यह सरकार किसानों, मजदूरों, युवाओं और छोटे व्यापारियों की दुश्मन है। बीजेपी अब हरियाणा की जनता की आंखों का धूल नहीं झोंक सकती। लोग अब इस महंगाई की आग, बेरोजगारी के कहर और भ्रष्टाचार के राज में पल पल मर रहे हैं। इनेलो पार्टी जमीनी स्तर पर संघर्ष करेगी और जनता को इस असफल एवं भ्रष्ट सरकार से मुक्ति दिलाएगी। जनता अब बदलाव चाहती है और बीजेपी के झूठे वादों और लूट की राजनीति से मुक्ति चाहती है।