नीलोखेड़ी/करनाल, 25.05.26- विद्यार्थियों को व्यवहारिक शिक्षा, कौशल विकास तथा ग्रामीण विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान, नीलोखेड़ी एवं दयाल सिंह कॉलेज, करनाल के बीच तीन वर्ष की अवधि के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। समझौता पत्र पर हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान , नीलोखेड़ी की ओर से निदेशक डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान तथा दयाल सिंह कॉलेज, करनाल की ओर से प्राचार्या डॉ. आशिमा गक्खड़ ने हस्ताक्षर किए । इस समझौते का उद्देश्य विद्यार्थियों को ग्रामीण विकास, पंचायती राज व्यवस्था तथा राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं की व्यावहारिक समझ प्रदान करना है।

इस अवसर पर हरियाणा ग्रामीण विकास संस्थान, नीलोखेड़ी के सहायक आचार्य सुशील मेहता, कमलदीप सांगवान और अन्य उपस्थित रहे।