धर्मशाला, 15 मई: आज लाला लाजपत राय जिला एवं मुक्त सुधारात्मक गृह, धर्मशाला में चिराग भानू सिंह, अध्यक्ष (जिला एवं सत्र न्यायाधीश), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, काँगड़ा स्थित धर्मशाला द्वारा ”मुलाकात विधिक सहायता केंद्र“ का विधिवत उद्घाटन किया गया। यह केंद्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कांगड़ा द्वारा स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य कैदियों एवं उनके परिजनों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना है।
इस अवसर पर आर॰ मिहुल शर्मा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, काँगड़ा स्थित धर्मशाला ने बताया कि केंद्र के माध्यम से कैदियों को जमानत सहायता, कानूनी सलाह, मामलों की स्थिति संबंधी जानकारी, अपील प्रक्रिया तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। साथ ही कैदियों के परिजनों को भी कानूनी सहायता एवं आवश्यक परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
उद्घाटन समारोह के दौरान चिराग भानू सिंह, अध्यक्ष (जिला एवं सत्र न्यायाधीश), जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, काँगड़ा स्थित धर्मशाला ने कहा कि न्याय तक पहुंच प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और यह केंद्र कैदियों एवं उनके परिवारों के लिए न्याय प्राप्ति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
केंद्र में पैरा लीगल वाॅलंटियर्स तथा पैनल अधिवक्ता नियमित रूप से उपलब्ध रहेंगे, जो जरूरतमंद व्यक्तियों को सहायता प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर जेल प्रशासन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिकारी, अधिवक्ता, पैरा लीगल वाॅलंटियर्स, मुलाकात के दौरान आंगतुक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।