बंगलुरू:14.06.26- हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां आज अपराह्न 1:00 बजे बंगलुरू स्थित कनकपुरा श्रीश्री रवि शंकर आर्ट ऑफ लिविंग अन्तर्राष्ट्रीय सेंटर पहुँचे जहाँ उन्होने विश्व शांति के अग्रदूत एवं अध्यात्मिक गुरू श्री श्री रवि शंकर महाराज से आत्मीय भेंट की।
पठानियां ने गुरू जी से आर्शीवाद लिया तथा उन द्वारा पूरे विश्व में शांति के लिए किए जा रहे अतुलनीय प्रयासों की सराहना की। पठानियां ने कहा कि श्री श्री रवि शंकर विश्व के 100 से अधिक देशों में शांति सदभावना तथा अहिंसा का संदेश दे रहे हैं ताकि पूरा विश्व समुदाय तनाव मुक्त हो सके। इस अवसर पर श्री श्री रवि शंकर ने कुलदीप पठानियां का आश्रम पधारने पर हार्दिक स्वागत किया तथा उन्हे साधूवाद दिया। इस अवसर पर दिव्य एवं आत्मीय गुरू श्री श्री रवि शंकर प्रसाद ने उन्हें आश्रम से सम्बन्घी कुछ संस्करण भेंट किए तथा अपना भरपूर आर्शीवाद दिया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना भी मौजूद थे। भेंट उपरान्त पठानियां ने उत्तर प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष के साथ आश्रम में प्रसाद ग्रहण किया।