चंडीगढ़, 12 मई 2026-श्री Manish Tewari सांसद चंडीगढ़ एवं श्रीमती Suman Singh डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज, चंडीगढ़ के दिशानिर्देशों के अनुसार बापूधाम कॉलोनी सेक्टर-26, वार्ड नंबर-3 के बुजुर्ग नागरिकों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के तहत Government Multi Speciality Hospital Sector 16 की ओर से 13 मई 2026 से 29 मई 2026 तक बापूधाम कॉलोनी में एक मोबाइल टेस्टिंग वैन तैनात की जाएगी। इस वैन में बुखार, खांसी एवं छाती में बलगम संबंधी शिकायतों से पीड़ित लोगों की बलगम जांच (Sputum Test) तथा एक्स-रे जांच बिल्कुल निःशुल्क की जाएगी। किसी भी मरीज से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यदि जांच के दौरान किसी मरीज में टीबी संबंधी लक्षण पाए जाते हैं, तो मरीज के पूर्ण स्वस्थ होने तक उसे बापूधाम कॉलोनी अथवा ग्रेन मार्केट स्थित डिस्पेंसरी से मुफ्त दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएंगी।

मोबाइल टेस्टिंग वैन का कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा :
13, 14 एवं 15 मई 2026
श्री शीतला माता मंदिर, बापूधाम कॉलोनी सेक्टर-26
समय : सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
16, 17, 18 एवं 19 मई 2026
फेज-2, नूरानी मस्जिद, बापूधाम कॉलोनी सेक्टर-26
समय : सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
20 एवं 21 मई 2026
फेज-1, संतोषी माता मंदिर, बापूधाम कॉलोनी सेक्टर-26
समय : सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
23, 24 एवं 25 मई 2026
फेज-1, निरंकारी भवन, बापूधाम कॉलोनी Sector-26
समय : सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
26, 27, 28 एवं 29 मई 2026
किन्नर मंदिर, बापूधाम कॉलोनी सेक्टर-26
समय : सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक

रोगी कल्याण समिति, Government Multi Speciality Hospital Sector 16 के सदस्य एवं रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, बापूधाम कॉलोनी सेक्टर-26 के प्रधान कृष्णलाल ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि जिन बुजुर्गों को लगातार खांसी, बुखार या छाती में बलगम की शिकायत है, वे समय पर जांच अवश्य करवाएं ताकि टीबी जैसी गंभीर बीमारी का समय रहते उपचार संभव हो सके।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें :

कृष्णलाल
मेंबर, रोगी कल्याण समिति, गवर्नमेंट मल्टीपर्पज हॉस्पिटल सेक्टर-16
प्रधान, रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, बापूधाम कॉलोनी सेक्टर-26
मोबाइल : 9815108311