मंडी, 12 मई। उपमंडल मंडी सदर के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद के चार वार्डों वार्ड 7-स्योग, 8-कटौला, 30-सरयाणा और 31-कोटली के लिए दाखिल 20 नामांकन पत्रों की जांच पूरी कर ली गई है। जांच में सभी उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।
यह जानकारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी रूपिन्द्र कौर ने दी। उन्होंने बताया कि वार्ड 7-स्योग से सुरेन्द्र, गिरीश ठाकुर, रूपेन्द्र, धर्मपाल, श्यामलाल, वीरेन्द्र कुमार और हेम सिंह के नामांकन सही पाए गए हैं। वार्ड 8-कटौला से शेर सिंह, शुभम शर्मा, मुनीश कुमार, दीपक कुमार, हरि सिंह, प्रेम सिंह और संगीत चौहान के नामांकन सही पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि वार्ड 30-सदयाणा से लाभ सिंह, राकेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार और परस राम तथा वार्ड 31-कोटली से हेम लता और चम्पा ठाकुर के नामांकन जांच के दौरान सभी नामांकन वैध पाए गए। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार 14 और 15 मई को सुबह 11 बजे से सायं 3 बजे तक अपने नामांकन वापस ले सकते हैं।
*बासा, मझोठी और नौण जिला परिषद वार्डों के सभी नामांकन सही पाए गए
गोहर(मंडी) 12 मई। उपमंडल गोहर के अर्न्तगत आने वाले तीन जिला परिषद वार्डों वार्ड 10-बासा, 11-मझोठी और 14-नौण के लिए उम्मीदवारों द्वारा दाखिल नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम गोहर देवी राम ने बताया कि वार्ड 10-बासा से बिमला देवी और पदमा देवी के नामांकन सही पाए गए हैं, 11-मझोठी से तारा चंद, महेन्द्र कुमार, इन्द्र देव, लीला देवी, तेज सिंह और महेन्द्र कुमार के नामांकन सही पाए गए हैं और 14-नौण से टिकम सिंह, नरोत्तम सिंह, चिंत राम, सत्य प्रकाश, शशी कांत, बहादुर सिंह, प्रेम सिंह और शिव लाल के नामांकन सही पाए गए हैं।
*करसोग में जिला परिषद् सदस्य चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी, सभी नामांकन पत्र पाए गए वैध
करसोग,12 मई। करसोग में जिला परिषद् सदस्य चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम करसोग गौरव महाजन ने बताया कि उपमंडल करसोग से जिला परिषद् सदस्य चुनाव के लिए चार वार्डों से निर्धारित समयावधि में कुल 21 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।
उन्होंने बताया कि करसोग से जिला परिषद् सदस्य चुनाव के लिए चार वार्डों से 21 प्रत्याशीयों के नामांकन पत्र सही पाए गए है। उन्होंने बताया कि जिला परिषद वार्ड 15-चुराग से शकुंतला देवी, डुलू देवी, कल्पना चौहान, भगवती और लीला देवी, वार्ड -16 लोअर करसोग से निर्मला चौहान, चमेलु देवी, अनीता देवी और भुवनेश्वरी, वार्ड 17- सराहन से अनीता कुमारी, वीपा देवी, नोम लता और सुमित्रा देवी, वार्ड साविंधार-18 से कुलभूषण, राम लाल, ललित कुमार, केवल कुमार, गुरुबक्श सिंह, कमल सिंह, सोहन लाल और लेवन कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। ये सभी नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।
*कोट, भांबला, थौना और नवाही वार्डों के सभी नामांकन सही पाए गए
सरकाघाट, 12 मई। जिला परिषद वार्ड 27-कोट (गोपालपुर), 28-भांबला, 29-थौना और 33-नवाही के लिए दाखिल सभी 20 नामांकन पत्र जांच के दौरान सही पाए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन 11 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। यह जानकारी सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सरकाघाट राजेन्द्र गौतम ने दी।
उन्होंने बताया कि वार्ड 27-कोट (गोपालपुर) से लता देवी, सुष्मिता देवी और रचना देवी के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं। इसी प्रकार वार्ड 28-भांबला से रिंकु, राजकुमारी, मीरा, अभिलाषा ठाकुर और कल्पना देवी के नामांकन वैध पाए गए हैं।
वार्ड 29-थौना से अंजनी देवी, लक्ष्मी ठाकुर, अनिता देवी, रजनी देवी, मीना तथा कल्पना कुमारी द्वारा दाखिल नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।वहीं वार्ड 33-नवाही से श्याम लाल, सरसा देवी, विजय कुमार, रमन कुमार, परवीन कुमारी और राजेन्द्र सूर्यवंशी के नामांकन पत्र भी जांच में सही पाए गए हैं।
*सरी, टिहरा और सोहर वार्डों के सभी नामांकन सही पाए गए
धर्मपुर, 12 मई। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम धर्मपुर जोगिन्द्र पटयाल ने बताया कि उपमंडल धर्मपुर के अंतर्गत आने वाले जिला परिषद वार्ड 31-सरी, 34-टिहरा और 35-सोहर के लिए दाखिल सभी नामांकन पत्र जांच के दौरान सही पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड 31-सरी से सपना देवी, रीता कुमारी, रीना कुमारी और अजय कुमारी के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं।
इसी प्रकार वार्ड 34-टिहरा से अनीता वाला, रंजिता कुमारी, वंदना गुलेरिया तथा अनीता कुमारी द्वारा दाखिल नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। वहीं वार्ड 35-सोहर से अंजना कुमारी, शर्मिला, विमला देवी और रमेशा देवी के नामांकन पत्र भी जांच में सही पाए गए हैं।