बिलासपुर, 14 अप्रैल: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डाॅ. (कर्नल) धनी राम शांडिल 15 अप्रैल को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
इस बारे जानकारी देते हुए उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि मंत्री डाॅ. (कर्नल) धनी राम शांडिल प्रातः 11 बजे पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिलासपुर के प्रांगण में ध्वजारोहण करेंगे तथा पुलिस, होमगार्ड, वनमित्र सहित अन्य टुकडियों द्वारा प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इस अवसर पर वह अपना शुभ संदेश भी देंगे। इससे पहले वह चंगर स्थित शहीद स्मारक पर माल्यार्पण भी करेंगे।
उन्होंने हिमाचल दिवस के अवसर पर आयोजित हो रहे जिला स्तरीय समारोह में ज्यादा से ज्यादा लोगों से भाग लेने का आह्वान किया है।