CHAMDIGARH, 14.04.26-भारत विकास परिषद्, चण्डीगढ़ ने 1987 से निरन्तर चलने वाले अपने साक्षरता प्रकल्प के अंतर्गत दसवीं कक्षा की परीक्षा दिए हुए अपने लाभार्थी छात्रों के लिए निशुल्क करियर काउंसलिंग कैंप का 12 अप्रैल, 2026 को भारत विकास परिषद् चैरिटेबल मेडिकल सेंटर, इंदिरा हॉलिडे होम, सेक्टर 24-B, चंडीगढ़ में सफल आयोजन किया। साक्षरता प्रकल्प के अंतर्गत मेधावी और जरुरतमंद छात्रों को पुस्तकें, स्टेशनरी, यूनिफॉर्म और जूते आदि से सहायता की जाती है और समय-समय पर उनके लाभ के लिए व्यक्तित्व विकास कार्यशाला का आयोजन किया जाता है। अभी तक लगभग 22,000 छात्र इस प्रकल्प से लाभ उठा चुके हैं।
भारत विकास परिषद्, चंडीगढ़ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. एम.के. विरमानी जी ने इस कैंप का उद्घाटन किया। श्री रमण शर्मा, साक्षरता प्रकल्प के को-डायरेक्टर ने प्रदेश अध्यक्ष, शिक्षकों, छात्रों और उनके अभिभावकों का स्वागत किया।
लगभग 60 छात्रों के अभिभावक भी इस अवसर पर उपस्थित थे, वे अपने बच्चों के सपनों को साकार करने के लिए उत्सुक थे और उन्होंने भी अपने प्रश्न पूछे।
गाइडेंस और करियर काउंसलिंग विशेषज्ञ डॉ. विजय कुमार शर्मा, रिटायर्ड प्रिंसिपल श्रीमती सुदेश राघव, रिटायर्ड हैडमिस्टरैस श्रीमती अनुराधा सूद, लैक्चरर श्रीमती अभिलाषा, शिक्षाविद् श्रीमती रूपशिखा सिंघानिया, लैक्चरर श्रीमती मोनिका, रिटायर्ड लैक्चरर श्रीमती अर्चना मुंजाल और सरकारी ITI, सेक्टर 11, चण्डीगढ़ की ग्रुप इंस्ट्रक्टर श्रीमती अर्चना गौतम ने कक्षा 10 के बाद छात्रों के लिए उपलब्ध विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी, जिसमें वोकेशनल कोर्सेज भी शामिल थे।
साक्षरता प्रकल्प के डायरेक्टर श्री अशोक कुमार गोयल ने कक्षा 10 के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद छात्रों को दी जाने वाली अतिरिक्त सहायता के बारे में विस्तार से बताया। छात्रों से कहा गया कि परिणाम आने के बाद वे उनसे संपर्क करें। जो मेधावी छात्र उत्कृष्ट अंक प्राप्त करेंगे, उन्हें गाइड बुक और छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी।
गोयल जी ने डॉ. विरमानी का भी आभार व्यक्त किया, जो पूरे समय इस कैंप में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। साथ ही भारत विकास परिषद् चैरिटेबल मेडिकल सेंटर, चण्डीगढ़ के वित्त सचिव श्री अनूप गुप्ता तथा सभी शिक्षकों, भारत विकास परिषद् के कार्यकर्ताओं, छात्रों और अभिभावकों का भी धन्यवाद किया। सभी को हल्का जलपान भी करवाया गया।