हिसार, 27.03.26-- श्री प्रयाग गिरी शिवालय ट्रस्ट में नवरात्रि के अन्तिम दिन हवन-पूजन व हलवा छोले व फल का प्रसाद संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग के नेतृत्व में वितरण किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में धर्म प्रेमियों ने भाग लिया।
संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग ने हवन-पूजन करने के उपरांत संबोधित करते हुए कहा कि नवरात्रि का अंतिम दिन महानवमी मां सिद्धिदात्री को समर्पित होता है। नवरात्रि के नौ दिन की तपस्या, पवित्रता और मां दुर्गा जी के प्रति समर्पण का समापन माना जाता है। नवरात्रि के नौ दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा, कन्या पूजन और रामनवमी का पावन उत्सव मनाया जाता है। माता देवी का यह नौवा स्वरूप कार्य सिद्धि और मोस दिलाने वाला होता है। यही कारण है कि माता दुर्गा जी को मां सिद्धिदात्री कहा जाता है। बजरंग गर्ग ने कहा कि नवरात्रि का त्योहार हमारे अन्दर नकारात्मक को दूर कर सकारात्मक और आध्यात्मिक पूर्णता का आशीर्वाद देता है। मां सिद्धिदात्री से सारे काम सफल होते है। नवरात्रि का पर्व शान्ति, साधना और आराधना का प्रतीक जो जीवन में साहस, संयम और सामर्थ्य से पारी पूर्ण करता है। नवरात्रि के नौ दिनों में साधना को पूर्ण करके माता दुर्गा जी का आशीर्वाद लेने का दिन होते है। पूजा-पाठ व मानव सेवा से सभी देवी-देवता प्रसन्न होते है। पूजा-पाठ करने से और कथा सुनने से मन को शांति मिलती है और परिवार में सुख-शान्ति बनी रहती है।
इस अवसर पर नारायण दास बंसल, सुरेंद्र सिंगला, ओमप्रकाश असीजा, रमेश पटवारी, जगत नारायण, अनुभव शर्मा, सुनील शर्मा, मनीष चावला, दीपक कुमार, जसराम वर्मा, गौरी शंकर,जय गोपाल गेरा, श्रीमती उषा गर्ग, अनीता गर्ग, अंगूरी देवी, आशा शर्मा, मुस्कान शर्मा, वंदना मौर्य, सविता जेटली, नीतू गर्ग, मीनाक्षी शर्मा, आदि भक्त बारिश संख्या में मौजूद थे।