चण्डीगढ़, 26.03.26- : पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज सेक्टर-46 की लीगल लिट्रेसी सोसायटी ने आज सिविल स्टेप एकेडमी के सहयोग से ट्रैफिक सेफ्टी और रोड अवेयरनेस पर अवेयरनेस लेक्चर का आयोजन किया। इस आयोजन में सिविल स्टेप से आए विनय जोशी और रवि कुमार ने विद्यार्थियों के साथ इस विषय पर विस्तार से चर्चा की व साथ ही इस विषय पर एक क्विज कांटेस्ट का आयोजन किया गया जिसमें विजेता विद्यार्थियों को विभिन्न पुरस्कार दिया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कालेज की डीन डॉ. स्नेह हर्ष इंदर शर्मा, वाइस प्रिंसिपल डॉ. राजेश कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम में लीगल अवेयरनेस सोसायटी से डॉ. मीनाक्षी मदान और डॉ. शेफाली अग्रवाल मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण चौबे ने किया।