बिलासपुर, 23 मार्च : राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 क चौथी एवं आखिरी सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधायक विनय कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मेले की एक बहुरंगी स्मारिका का भी मुख्यातिथि ने विमोचन किया। इसके अतिरिक्त मिस कहलूर प्रतियोगिता के पहले तीन स्थान प्राप्त करने वालों को भी सम्मानित किया।
मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने मुख्य अतिथि एवं विधायक का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा, के.के. कौशल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक कुमार, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंजना धीमान, एपीएमसी अध्यक्ष सतपाल वर्धन, हिमुडा निदेशक जितेंद्र चंदेल, निदेशक राज्य सहकारी बैंक सुनील शर्मा, पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, एसडीएम डॉ. राजदीप सिंह, सहायक आयुक्त राजकुमार, गौरव शर्मा, तृप्ता , प्रोमिला, निर्मला राजपूत सहित मेला समिति से जुड़े अन्य अधिकारी तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।