सोलन-दिनांक 23.03.2026
कसौली उपमण्डल के स्थानीय अवकाश घोषित
उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कसौली उपमण्डल में स्थानीय अवकाश के सम्बन्ध में आदेश जारी किए हैं।
आदेशों के अनुसार माता मनसा देवी मेला, धर्मपुर के उपलक्ष्य में 27 मार्च, 2026 तथा मेला माता चण्डी के उपलक्ष्य में 30 मई, 2026 को कसौली उपमण्डल की परिधि में स्थानीय अवकाश रहेगा।