हिसार, 03.03.26-- श्री प्रयाग गिरी शिवालय ट्रस्ट में भव्य होली मिलन समारोह की तैयारी बाबत शिवालय ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में विचार किया गया। संस्था के प्रधान बजरंग गर्ग ने कहा कि शिवालय ट्रस्ट में 4 मार्च को भव्य होली मिलन समारोह का कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें भजन समारोह, फूलों की होली व प्रसाद का कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम प्रातः 9:00 बजे से 12:30 बजे तक रहेगा। जिसमें भजन कलाकारों द्वारा भगवान श्री राधा कृष्ण जी के गीतों पर भक्तों का मनमोह लेने का काम करेगा।
बजरंग गर्ग ने कहा कि होली का पावन त्यौहार आपसी भाईचारे व एकता का प्रतीक है। हम सबको होली का त्योहार मिलजुल कर इस त्यौहार को भाईचारे व शांति के साथ मनाना चाहिए। होली पर पक्का रंग का इस्तेमाल ना करें। नशे से दूर रहे और पानी की बर्बादी ना करें क्योंकि जल है तो जीवन है। जल बड़ा अनमोल है इसे बचाने की बहुत ज्यादा जरूरत है।
इस अवसर पर नारायण दास बंसल, कैलाश चौधरी, सुरेंद्र सिंगला, जगत नारायण, ओमप्रकाश असीजा, सतेंद्र गोयल, सत्यपाल असीजा, प्रवीण जैन, रमेश पटवारी, सुभाष बंसल, पितरु माल गोयल, गोपाल बंसल, गुलाब राणा, मंगतराम भट्टे वाला आदि प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखें।