चण्डीगढ़, 03.03.26- : श्री ब्राह्मण सभा, चण्डीगढ़ ने भगवान परशुराम भवन, सैक्टर 37 सी में नवनिर्वाचित महापौर सौरभ जोशी को सम्मानित किया। सभा के प्रधान यशपाल तिवारी ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि सौरभ जोशी ने महापौर नियुक्त होते ही अपनी कार्यशैली से उस समय नगर निवासियों को अवगत करा दिया जब शुरुआत में ही नगर निगम के कार्यालय में जनता दरबार लगाया। पहले महीने में ही गतिविधियों को तीव्रता देने का प्रमाण प्रस्तुत कर के शंखनाद कर दिया। महापौर सौरभ जोशी ने कहा कि वे विशेष रूप से भवन में भगवान परशुराम जी का आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु उपस्थित हुए हैं। इस अवसर पर सभा के पदाधिकारियों एवं कार्यकारी सदस्यों केअतिरिक्त महिला संकीर्तन मंडली अपनी प्रधान श्रीमती कृष्ण शुक्ला के साथ उपस्थित रहे। पूर्व महापौर रवि कांत शर्मा, पूर्व वरिष्ठ उप महापौर अनिल दुबे, वरिष्ठ भाजपा नेता हरि शंकर मिश्रा, सभा के वरिष्ठ उप प्रधान जीवन कुमार शर्मा, उप प्रधान प्रदीप शर्मा ने सौरभ जोशी के साथ अपने पुराने पारिवारिक संबंध भी साझा किए।
इस अवसर पर सभा के महासचिव अनिल शर्मा, कोषाध्यक्ष धर्मवीर नारद, और श्री देवालय पूजक परिषद, चंडीगढ़ के अध्यक्ष पंडित लाल बहादुर दुबे, महासचिव पंडित ओम प्रकाश शास्त्री, मुख्य कोषाध्यक्ष पंडित देवी प्रसाद पैन्यूली और पंडित विजेंद्र नौटियाल भी उपस्थित हुए। महापौर सौरभ जोशी ने श्री ब्राह्मण सभा एवं सभागार में उपस्थित लोगों को विश्वास दिलाया कि अपने छोटे से कार्यकाल में अपनी तन्मयता पूर्वक लोगों के सामाजिक एवं अन्य आवश्यक कार्य करने का भरपूर प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर नगर के कई गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया जिनमें थिएटर आर्टिस्ट एक्टर डायरेक्टर एवं सोशल एक्टिविस्ट मुकेश शर्मा, प्रसिद्ध वरिष्ठ वास्तुकार विनोद जोशी, समाज सेवी और ब्राह्मण सभा के निकटतम सहयोगी नील कमल (नीलू) कालिया तथा समाज सेविका पूनम शर्मा को सम्मानित किया गया।