हिसार,22.02.26- व्यापारियों की मीटिंग हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। इस मीटिंग में हरियाणा के वार्षिक बजट में बढ़ाए गए टैक्सों को कम करने पर विचार किया गया।
व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा में पेट्रोल व डीजल पर वैट कर में बढ़ोतरी करके जनता पर आर्थिक बोझ डाला है। सरकार को हरियाणा के वार्षिक बजट में पहले की तरह पैट्रोल पर 16 प्रतिशत व डीजल पर 9 प्रतिशत वैट कर करना चाहिए जबकि पिछली कांग्रेस के राज में पैट्रोल पर लगभग 16 प्रतिशत व डीजल पर लगभग 9 प्रतिशत वैट कर होता था। भाजपा सरकार ने हरियाणा में सरकार बनने पर पैट्रोल पर 26.25 प्रतिशत व डीजल पर 16.8 प्रतिशत टैक्स लगाकर जनता पर आर्थिक बोझ डालने का काम किया है जो सरासर गलत है। बजरंग गर्ग ने कहा कि पिछली सरकार में फल व सब्जी पर मार्केट फीस नहीं थी मगर इस सरकार ने सब्जी व फल पर एक प्रतिशत मार्केट फीस लगा दी। सरकार को वार्षिक बजट में पहले की तरह सब्जी व फल पर मार्केट फीस समाप्त करनी चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि जीएसटी लगने के बाद सरकार को अपने वायदे के अनुसार सरकार को मार्केट फीस समाप्त करनी चाहिए थी जो सरकार ने नहीं की। सरकार को वार्षिक बजट में अनाज पर मार्केट फीस समाप्त करके किसान व आढ़तियों को राहत देनी चाहिए जबकि अनाज, सब्जी, फल, चीनी, कपड़ा, खाद पर किसी प्रकार का टैक्स नहीं होना चाहिए। इस आइटम पर टैक्स होने पर आम जरूरतमंद व्यक्तियों पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है और व्यापारियों पर अफसरशाही व इंस्पेक्ट्रीराज हावी होता जा रहा है, जो उचित नहीं है।
इस अवसर पर पवन गर्ग, अनिल जैन, सुरेंद्र सिंगला, गोपाल बंसल, बजरंग असरावां, कृष्ण बंसल, अनूप गुप्ता, गिरिराज शर्मा, बलजीत यादव आदि प्रतिनिधि ने अपने सुझाव रखें।