चण्डीगढ़ : भाजयुमो, चण्डीगढ़ के पूर्व महासचिव गणेश झा ने महापौर सौरभ जोशी से भेंट करके वार्ड नंबर 20, हल्लोमाजरा में क्षेत्र निरीक्षण दौरे हेतु निवेदन किया। उन्होंने कहा कि वार्ड में स्वच्छता, सड़कों , गलियों, नालियों की स्थिति, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी, पार्क, कूड़ा उठान, सार्वजनिक सुविधाओं आदि से संबंधित समस्याएँ लंबे समय से बनी हुई हैं, जिनके शीघ्र समाधान हेतु उनका दौरा अत्यंत आवश्यक है। उनके मुताबिक महापौर के आने से प्रशासनिक अमले को भी आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त होंगे, जिससे क्षेत्र की दशा सुधर सकेगी।