हिसार, 06.02.26-- श्री प्रयाग गिरी शिवालय मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी की मीटिंग शिवालय ट्रस्ट के प्रधान बजरंग गर्ग की अध्यक्षता में हुई। जिसमें शिवालय मंदिर पड़ाव चौक पर श्री श्रीमद् भागवत महापुराण की कथा का आयोजन 8 फरवरी से 14 फरवरी तक होगा। उसकी तैयारी पर विचार किया गया। श्रीमद् भागवत महामंडलेश्वर संत शिरोमणि साध्वी करूणागिरि जी द्वारा की जाएगी।

बजरंग गर्ग ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की कथा शुभारम्भ पर 8 फरवरी को प्रातः 9:00 बजे मंदिर प्रांगण से भव्य महिला कलश यात्रा व शोभा यात्रा सभी बाजारों से बैंड-बाजों के साथ निकाली जाएगी। कथा हर रोज दोपहर 3:00 बजे से 6:30 बजे तक होगी। जिसमें 8 फरवरी को श्रीमद् भागवत कथा महात्मय, 9 फरवरी को सति चरित्र एवं शिव विवाह, 10 फरवरी को नृसिंह अवतार एवं वामन अवतार, 11 फरवरी को श्री कृष्ण जन्म एवं नंदोत्सव, 12 फरवरी को श्री गोवर्धन पूजा छप्पन भोग, 13 फरवरी को श्री रुकमणी विवाह उत्सव, 14 फरवरी को सुदामा चरित्र एवं कथा विश्राम, 15 फरवरी को मन्दिर के प्रांगण महाशिवरात्रि का मेला लगेगा और 16 फरवरी को प्रातः हवन-पूजन व विशाल भंडारे का कार्यक्रम होगा‌। कथा में वामन अवतार, भगवान श्री कृष्ण जी, श्री रुकमणी विवाह उत्सव, भगवान श्री कृष्ण जी, सुदामा जी की सुन्दर-सुन्दर झांकियां की प्रस्तुति दी जाएगी।

इस अवसर पर नारायण दास बंसल, कैलाश चौधरी, रमेश लोहिया, सुरेंद्र लोहिया, सतेंद्र गोयल, ओमप्रकाश असीजा, प्रवीण जैन, जगत नारायण, रमेश तहसीलदार, कृष्ण बागड़ी, गुलाब राय, डॉक्टर सुनील शर्मा, दीपक कुमार, जगराम आदि पदाधिकारी मौजूद थे।