शिमला, 03.02.26-: हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने आज जिला सिरमौर के हरिपुर कोटी मीनस हाईवे पर हिमाचल व उतराखण्ड की सीमा पर स्थित क्वानू नामक स्थान पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा शोक प्रकट किया है। इस बस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यू हो गई थी जबकि 30 अन्य लोग घायल हुए हैं। यह बस चौपाल, नेरवा से पांवटा सहिब के लिए जा रही थी।
अपने शोक सन्देश में पठानियां ने कहा कि यह एक भयानक तथा भीषण दुर्घटना थी जिसके कारण 4 लोगों की अकाल मृत्यू हो गई जिसकी भरपाई करना नामुमकिन है। विधान सभा अध्यक्ष ने इस भीषण हादसे में मारे गए लोगों के परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है तथा दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की है। पठानियां ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।
पठानियां ने कहा कि हमें लापरवाही तथा कोताही को रोकना होगा ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाएं दोबारा न हो।