चण्डीगढ़, 01.01.25- : ग्राम दरिया में गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबज़ादों की महान शहादत की स्मृति में वीर बाल दिवस मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने साहिबज़ादों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके अदम्य साहस एवं धर्म की रक्षा हेतु दिए गए सर्वोच्च त्याग पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस के अवसर पर उनके संघर्षपूर्ण जीवन, राष्ट्रसेवा और देश को सशक्त बनाने में दिए गए योगदान को भी याद किया। इस कार्यक्रम का आयोजन चण्डीगढ़ नगर निगम पार्षद सरदार धर्मेंद्र सिंह सैनी द्वारा, भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के निर्देशानुसार किया गया।

इस अवसर पर वार्ड नंबर 9 के मंडल प्रधान सतीश शुक्ला, दीनदयाल उपाध्याय जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सैनी, भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अरुण सूद, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, प्रदेश मंत्री शशि शंकर तिवारी, भाजपा चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष भारत कुमार, शक्ति प्रसाद देवशाली, नरेश पांचाल, अरुणदीप, बलजीत सिंह सिद्धू, प्रभा देवी, सुषमा, राजेश, विशाल सिंह, दीपु, नंद कुमार यादव, करण यादव, अजय पांडे, इंद्रजीत सिंह, जसवीर सिंह, कुलदीप सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।