चंडीगढ़, 31 दिसंबर। इंडियन नेशनल लोकदल के विधायक आदित्य देवीलाल और विधायक अर्जुन चौटाला ने चंडीगढ़ स्थित इनेलो पार्टी मुख्यालय पर साल के अंतिम दिन प्रेस वार्ता कर बीजेपी सरकार को घेरा। इस दौरान इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सतबीर सैनी भी मौजूद रहे।
अदित्य देवीलाल ने कहा कि इनेलो पार्टी लगातार लोगों की आवाज को उठा रही है और उनकी लड़ाई लड़ रही है। इनेलो बीजेपी के विकल्प के तौर पर खड़ी हो चुकी है। लोगों के हर मुद्दे को इनेलो ने सरकार और राज्यपाल के सामने रखा है। बीजेपी सरकार को एक साल और 2 महीने हो चुके हैं। बीजेपी के श्रम मंत्री ने कहा कि उनके विभाग में 13 जिलों में 1500 करोड़ का घोटाला हुआ है। पहले यह विभाग मुख्यमंत्री के पास था। अगर अनिल विज कोई मुद्दा उठाते हैं तो उसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए। दूसरे मंत्री भी कहते हैं कि अफसर सुनते नहीं है। हफ्ता लेते हैं। ये आप समझ सकते हैं कि अगर मंत्री खुद ये बात कह रहे हैं तो आम लोगों का क्या हाल होगा। एक साल की सरकार में बुरा हाल है। अनिल विज ने जो मामला उठाया है उसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। सरकारी एजेंसी यह तय करती है कि काम कितने पैसे में होगा। टेंडर का आकलन सरकारी एजेंसी करती हैं। जबकी प्राइवेट एजेंसी उससे 30-40 प्रतिशत कम का आंकलन करती है। क्या सरकारी एजेंसी गलत आंकलन कर रही है। लोग हमें खुद बताते हैं कि सडक़ और गली बनी थी। वो टूट गई। कोई इमारत बनी उसमें क्रैक आ गए। सरकार सिर्फ कंपनी को ब्लैक लिस्ट तक देती है लेकिन किसी के खिलाफ आज तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की। ब्लैक लिस्ट कॉन्ट्रैक्टर बैक डोर से फिर एंट्री कर लेता है। इन्होंने इतने पॉर्टल बना रखें हैं। लेकिन उसमें ही घोटाले हो रहे हैं। ये लोग जब सत्ता में आए तब ही इन्होंने घोटाले के रास्ते ढूंढ लिए थे। मैं मंत्री अनिल विज का स्वागत करता हूं कि उन्होंने ये घोटाला सबके सामने उजागर किया। उन्होंने तो यह भी कहा कि दूसरे विभागों में भी ऐसे घोटाले सामने आ सकते हैं। सरकार एचकेआरएन के जरिए पढ़े लिखे युवाओं को लॉलीपॉप दे रही है।? जो युवा आईएएस, आईपीएस बनना चाहते थे उन्हें मजबूरी में एचकेआरएन में अप्लाई करना पड़ रहा है। उनको भी कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर नौकरी से निकाला जा रहा है। अनेकों युवाओं ने नौकरी मिलने के बाद शादी तक कर ली। लेकिन अब उन्हें बेरोजगार किया जा रहा है। कृषि विभाग में 12 इंस्पेक्टरों को एडीओ बनाया गया। वो लोग कृषि विषय के भी नहीं थे। मजबूरन बाकी बच्चों हाईकोर्ट जाना पड़ा। तब हाईकोर्ट ने विभाग के फैसले को बदल दिया। बहुत से गरीब बच्चे सरकारी यूनिवर्सिटीज में पढ़ते हैं। सरकार ने कहा कि हम यूनिवर्सिटीज को पैसा नहीं देंगे यूनिवर्सिटी को खुद अपना खर्चा निकालना होगा। जिससे उन्हें फीस बढ़ानी पड़ेगी। सरकार 11 नई यूनिवर्सिटी खोल रही है। लेकिन इससे कॉलेज कल्चर खत्म हो जाएगा। आज हरियाणा के जो है हालात हैं। हरियाणा की जनता त्राहिमाम कर रही है। किसानों को डीएपी नहीं मिल रहा। डेंगू से लोगों की मौतें हुई हैं लेकिन सरकार ने आंकड़ा जारी नहीं किया। बहुत लोगों को प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। भाजपा विधायक राम कुमार गौतम के जाटों के बयान पर कहा कि वो हमारे बड़े और सम्मानिय हैं। उन्हें ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। मैंने खुद उन्हें कई बार कहा है कि ऐसी ओछी बात नहीं करनी चाहिए। चौधरी देवीलाल ने हरियाणा में कभी जाति की राजनीति नहीं की। मैं दादा गौतम से कहता हूं कि वो हरियाणा के सौहार्द को खराब करने का काम न करें।
प्रदेश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा फेल, खुशी नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं न्याय के लिए खा रही हैं लाठियां: अर्जुन चौटाला
मीडिया में यह जानकारी भी मिल रही है कि इस कॉलेज का साझीदार कांग्रेस से जुड़ा है, बीजेपी सरकार द्वारा नर्सिंग कॉलेज के संचालक को गिरफ्तार न किया जाना दर्शाता है कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों मिले हुए हैं
चंडीगढ़। अर्जुन चौटाला ने कहा कि जब हम देखते हैं कि हरियाणा का पिछले एक साल का सबसे बड़ा मुद्दा क्या रहा। वह है कानून व्यवस्था। हर रोज 3 हत्याएं हो रही हैं। हर रोज अपहरण और अन्य अपराध सामने आ रहे हैं। हरियाणा के डीजीपी ने रिटायरमेंट पर एक लेटर जारी किया जिसमें उन्होंने कहा कि इस साल ड्रग्स और आर्म एक्ट को मामले सबसे ज्यादा सामने आए। जब हमारे युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो उन्होंने बंदूक उठानी शुरू कर दी। प्रदेश में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा फेल हो चुका है। बेटियों को न्याय नहीं मिल रहा। खुशी नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं न्याय के लिए लाठी खा रही हैं। कॉलेज का संचालक लड़कियों पर गलत काम करने के लिए दबाव बनाया करता था। इस कॉलेज का चेयरमैन और संचालक भी आरोपी है। मीडिया में यह जानकारी भी मिल रही है कि इस कॉलेज का साझीदार कांग्रेस से जुड़ा है। बीजेपी सरकार द्वारा नर्सिंग कॉलेज के संचालक को गिरफ्तार न किया जाना दर्शाता है कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों मिले हुए हैं। गांधी जी ने कहा था कि बुरा मत देखो बुरा मत बोलो और बुरा मत सुनो। लेकिन आज प्रदेश बुरा देख भी रहा है और सुन भी रहा है। अब मनरेगा को 40 प्रतिशत फंड प्रदेश देगा। हरियाणा पुलिस विभाग में 25 हजार से ज्यादा पद खाली हैं। हमारे प्रदेश पर 3.17 लाख करोड़ से ज्यादा कर्जा है। जो जल्द ही 3.51 लाख करोड़ हो जाएगा। सरकार ने लाडो लक्ष्मी में घपला किया। इसकी किश्तें हर 3 महिने में देगी सरकार। सरकार के पास इस योजना के करोड़ों रुपए पड़े हैं। उसके ब्याज का क्या होगा? क्या सरकार यह ब्याज उन महिलाओं को देगी? मुख्यमंत्री कहते हैं उन्होंने नशे के खिलाफ मैराथन कराई। मैं कहता हूं मुख्यमंत्री को हर रोज प्रदेश में दौड़ लगानी चाहिए तभी उन्हें लोगों को हालात पता चलेंगे। हमारी बहन बेटियां अकेली हैं लेकिन कुछ लोग कुत्तों की तरह उन्हें नोचने का मौके ढूंढ रहे हैं। चौधरी देवीलाल ने बुढ़ापा पेंशन उम्र के आधार पर शुरू की थी लेकिन भाजपा ने इसे आय के साथ जोड़ दिया और बहुत से लोगों की पेंशन काट दी। आईएएस की आत्महत्या मामले पर कहा कि इस मामले में दूसरा परिवार कह रहा है कि जो उनसे वादे दिए गए लेकिन उन्हें मिला कुछ नहीं। इस मामले में बहुत कुछ छुपाया जा रहा है जो समय के साथ सामने आएगा। कांग्रेस भाजपा के साथ मिलकर लुकाछिपी का खेल खेल रही है। कांग्रेस अविश्वास प्रस्ताव क्यों लेकर आई जब उनके पास नंबर ही नहीं है। बल्कि वो तो भाजपा को मजबूत कर रहे हैं कि एक साल तक उनके खिलाफ कोई खड़ा न हो सके।